{"_id":"6169e0a33a7ce4581b58f674","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2758175128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः संघ के पथ संचलन पर अल्पसंख्यकों ने बरसाए पुष्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः संघ के पथ संचलन पर अल्पसंख्यकों ने बरसाए पुष्प
विज्ञापन
पथ संचलन करते स्वयंसेवक।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 19 नगरों में पथ संचलन किया गया। इस मौके पर अल्पसंख्यकों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। कार्यक्रम में दो हजार से अधिक स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए।
शिवाजीनगर के स्वयंसेवकों ने श्याम चौक बनियापाड़ा से पथ संचलन शुरू किया। सब्जीमंडी चौराहा, महावीरगंज, कटरा, गुड़ियाबाग होते हुए देहलीगेट चौराहे पर समापन किया गया। इमरान सैफी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने कहा कि 95 वर्ष बाद मुस्लिम बहुल क्षेत्र ऊपरकोट में पथ संचलन हुआ, जहां अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने अभिनंदन किया। यह राष्ट्रीय एकता की मिसाल है। गोकुल नगर के पथ संचलन में मनोज पाल, जयप्रकाश, दीनदयालनगर के संघ चालक कैलाश, हिमांशु, राजकुमार, सुनील आदि मौजूद थे। पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि बनियापाड़ा से पथ संचलन निकालना गौरव की बात है। आरएसएस के विभाग सह संघ चालक ललित ने बताया कि महानगर के सभी 19 नगरों से पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें 2500 से अधिक स्वयं सेवक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं द्वारा शस्त्र पूजन किया गया।
दो साल बाद पथ संचलन का आयोजन
आरएसएस द्वारा दो साल बाद पथ संचलन का आयोजन किया गया। कोरोना के कारण पिछले दो साल से पथ संचलन का आयोजन नहीं किया जा रहा था। 1925 में विजयदशमी के दिन आरएसएस की स्थापना हुई थी।