{"_id":"6169df35745b736b3e55ab46","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2758172197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः रजा प्रथम, राजिब द्वितीय व अब्राहम को तृतीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः रजा प्रथम, राजिब द्वितीय व अब्राहम को तृतीय पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के बीएलएलबी के छात्र रजा हैदर जैदी ने सर सैयद अहमद खान की 204वीं जयंती पर जनसंपर्क कार्यालय, एएमयू द्वारा आयोजित अखिल भारतीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता है। पुरस्कार के तहर उन्हें 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरा पुरस्कार राजिब शेख (बीए, दारुल हुदा इस्लामिक यूनिवर्सिटी, वेस्ट बंगाल कैंपस, बीरभूमि, पश्चिम बंगाल) को मिला, उन्हें15 हजार रुपये की नकद धनराशि मिलेगी। एएमयू से एमए कर रहे अब्राहम हादी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 10 हजार रुपये नकद मिलेंगे। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत सर सैयद - अंतरधार्मिक संवाद के नायक विषय पर पूरे भारत से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों से अंग्रेजी में निबंध आमंत्रित किए गए थे।
राज्य टॉपर को भी पुरस्कार प्रदान किए गए
विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले आठ अन्य प्रतिभागियों को 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई है। दो राज्यों के दो प्रतिभागियों को संयुक्त रूप से साझा पुरस्कार राशि के साथ राज्य टॉपर घोषित किया गया है।
स्टेट टॉपर्स में उत्तर प्रदेश से एएमयू के बीएससी के छात्र मोहम्मद यासिर जमाल किदवई, आईआईटी मुंबई से अनिर्बान नंदा, पश्चिम बंगाल से श्रींजय रूप सरबधिकारी, तेलंगाना से मरियम मकसूद, जम्मू कश्मीर से वंशिका बहनाल, दिल्ली से शादाब आलम शामिल हैं। केरल से दिया आमना और मोहम्मद आशीर ने राज्य से पुरस्कार साझा किया है। जबकि चेन्नासमुद्रम चेन्ना केसावुलु और मायदुकुरु पूजा ने आंध्र प्रदेश से पुरस्कार साझा किया है। शीर्ष तीन विजेताओं को 17 अक्तूबर को आनलाइन होने वाले सर सैयद दिवस स्मृति समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जबकि पुरस्कार राशि विजेताओं को उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी तथा प्रमाण पत्र डाक के माध्यम से भेजे जायेंगे।