{"_id":"61521e028ebc3efd5c0f1fe8","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali274324620","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः राजमिस्त्री की हत्या का खुलासा, बेलदार महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः राजमिस्त्री की हत्या का खुलासा, बेलदार महिला गिरफ्तार
सार
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र में हाईवे बाईपास स्थित अली नगर के पास हुई राजमिस्त्री की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र में हाईवे बाईपास स्थित अली नगर के पास हुई राजमिस्त्री की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह हत्या प्रेम संबंधों में बेलदार प्रेमिका ने अपनी बेटी और दामाद के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने बेलदार प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बेटी व दामाद अभी फरार हैं।
डोरी नगर के राजमिस्त्री नीरज सिंह 18 सितंबर को मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से निकले थे और उनकी लाश रात में हाईवे बाईपास पर अली नगर के पास मिली थी। हालांकि पुलिस ने इसे हादसा माना था। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या का आने के बाद जांच शुरू की गई। पत्नी की तहरीर पर संदेह के आधार पर बेलदार महिला प्रेमवती, बेटी पूजा और दामाद राजू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने रविवार की रात आरोपी महिला प्रेमवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने नीरज से प्रेम संबंध स्वीकारते हुए बताया कि इसकी भनक उसके परिवार को लगी और बेटी दामाद ने विरोध शुरू कर दिया था। इसी विवाद के चलते बेटी भी घर आकर रहने लगी। इसी से तंग आकर नीरज संग मिलकर हत्या करने की योजना बनाई और मिलने के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव सड़क पर फेंक दिया। इंस्पेक्टर ने आरोपी महिला को जेल भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में छात्र की मौत
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के बौनेर में रविवार की रात 8वीं के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बौनेर का 14 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र राजकुमार शर्मा निजी स्कूल में आठवीं का छात्र था। रात परिजन तबियत बिगड़ने पर पहले जिला अस्पताल व जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार मेडिकल कॉलेज से किसी तरह के जहरीले पदार्थ के खाने से मौत की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।