फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः 24 दिन में सकुशल निपटा पांचवां वीवीआईपी दौरा...सीएम ने ठोकी पीठ

Fri, 17 Sep 2021 09:29 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को व्यवस्थाओं से अवगत कराते एसएसपी कलानिधि नैथानी। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में पिछले 24 दिन में मंगलवार को सबसे बड़ा वीवीआईपी दौरा सकुशल निपट गया। पिछले 24 दिन में यह पांचवां वीवीआईपी दौरा था। इस दौरान लगातार ड्यूटी कर रही जिला पुलिस टीम की व्यावसायिक दक्षता व टीम भावना निखरी है। मंगलवार को पीएम के जाने के बाद सीएम ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की जब पीठ ठोकी तो अधिकारियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद 22 अगस्त को मुख्यमंत्री उनके उनके पार्थिव शरीर के साथ अलीगढ़ आए और 23 अगस्त को अंतिम संस्कार तक रुके। उन्हें श्रद्धांजलि देने के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्या, राज्यपाल आदि वीवीआईपी आए। इसके बाद एक सितंबर को भी मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री आए। उसी दिन यह तय हो गया था कि 14 सितंबर को पीएम अलीगढ़ आएंगे। इसके बाद 8 सितंबर को मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम इस रैली की तैयारियों को लेकर आए। फिर 13 को भी दोनों आए। 13 को सीएम जरूर वापस चले गए, मगर डिप्टी सीएम यहीं रुके रहे। 14 को रैली का आयोजन पीएम, सीएम, डिप्टी सीएम व राज्यपाल की मौजूदगी में हुआ। इस तरह पूरे 24 दिन वीवीआईपी के आगमन के चलते पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अफसर व कर्मचारी युद्घस्तर पर जुटे रहे। कमिश्नर गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम सेल्वा कुमारी जे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी सहित उनकी टीम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बेहतर आयोजन, सकुशल वीवीआईपी दौरा निपटने में दिनरात एक कर दिया। मंगलवार को कार्यक्रम के बाद वापसी के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यवस्थाओं की सराहना कर सभी को खुश होने का मौका दे दिया।
विज्ञापन

व्यवस्थाओं में जुटे रहे ये अफसर भी
अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ सुरक्षा नोडल एडीजी पीएसी अजय आनंद, एडीजी जोन राजीव कृृष्ण, एडीजी एसपीजी, आईजी एसपीजी, आईजी सुरक्षा यूपी निकेचिता झा, एसपी टीएनएस वैभव कृष्ण के अलावा एक दर्जन आईपीएस व पड़ोसी जिलों के एडीएम व एसडीएम व पुलिस फोर्स ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके अलावा नगर निकायों के स्टाफ ने भी कार्यक्रम में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरलेस पर एसएसपी ने दी टीम को बधाई
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पीएम की रैली सफल होने के बाद वायरलेस पर पूरी पुलिस टीम, जिले के अधिकारियों, बाहर से आए फोर्स को बधाई दी और कहा कि टीम भावना से काम करने से ये संभव हुआ है। हमें उम्मीद है कि आगे भी यह प्रयास सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed