फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

पिता के मित्र थे अलीगढ़ के मुस्लिम मेहरबान : मोदी

Fri, 17 Sep 2021 09:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ से जुड़े अपने बचपन के एक किस्से का जिक्र किया। उन्होंने अलीगढ़ के ताला सेल्समैन की अपने पिता से मित्रता का एक किस्सा मंच से साझा किया और कहा कि इस प्रकार वह अलीगढ़ शहर से बचपन में ही परिचित हो गए थे।
विज्ञापन

संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां अलीगढ़ में मुझे बचपन की पुरानी बात याद करने का मन कर रहा है। यह 55 या 60 साल पुरानी बात है। हम बच्चे थे। अलीगढ़ के एक सेल्समैन होते थे जो एक मुस्लिम मेहरबान थे। वह काली जैकेट पहनते थे। तीन महीने में एक बार गांव आते। वह मेरे गांव में और आसपास के गांवों की दुकानों में अपना ताला रखकर चले जाते। तीन महीने बाद फिर आते। सभी दुकानदारों से पैसा इकट्ठा करते और चले जाते थे। इसी क्रम में मेरे पिता के साथ उनकी अच्छी दोस्ती थी। गांव आते तो तीन चार दिन रुकते। जो पैसे दुकानदारों से वसूल करके लाते मेरे पिता के पास छोड़ जाते। तीन चार दिन बाद जब वह गांव छोड़कर जाते तो फिर वह सारे पैसे मेरे पिता से लेकर ट्रेन से निकल जाते थे। हमने बचपन में यूपी के दो शहरों परिचित रहे। एक सीतापुर दूसरा अलीगढ़। हमारे गांव में आंखों के इलाज के लिए हर कोई कहता सीतापुर जाओ। दूसरा इन महाशय के कारण अलीगढ़ बार-बार सुनते थे।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी के अब्बाजान वाले तंजिया बयान से असहज मुस्लिम समाज में सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास का भाव जगाने के लिए यह प्रसंग कारगर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed