फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः आज जिले में डेरा डाल देंगी एसपीजी व सुरक्षा एजेंसियां

Fri, 17 Sep 2021 03:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
तैयारियों का जायजा लेते आरपी सिंह एवं डीएम सेल्वा कुमारी। - फोटो : CITY OFFICE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 सितंबर को प्रस्तावित रैली को लेकर सुरक्षा तैयारियों का काम जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसपीजी और सुरक्षा से जुड़ी अन्य एजेंसियां यहां डेरा डाल लेंगी। सबसे पहले आयोजन स्थल देखने के बाद ये टीमें अब तक की पुलिस प्रशासन की तैयारियों पर समीक्षा करेंगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार सुरक्षा प्लान पर बदलाव भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां एसपीजी व सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी पहुंच रहे हैं। एडीजी/आईजी स्तर के एसपीजी अधिकारी नोडल के रूप में यहां आ रहे हैं। वे एक तरफ जहां आयोजन स्थल, मंच, भीड़ के इंतजाम, हेलीपैड के इंतजाम आदि का जायजा लेंगे। इसके अलावा पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक की गई तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे। इसी तरह खुफिया व अन्य सुरक्षा एजेंसियां यहां आकर अलीगढ़ को ध्यान में रखते हुए सभी तरह के खतरों से जुड़े इनपुट पर काम करेंगी। चूंकि, अलीगढ़ देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वालों का शरणस्थली रहता आया है। समय समय पर इस तरह के इनपुट मिलते रहे हैं। इसे ध्यान में रखकर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्नाइपर्स की तैनाती को लेकर तैयार होंगे टॉवर
एसपीजी व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के स्नाइपर्स भी पीएम की रैली के दौरान पीएम की सुरक्षा में तैनात किए जाते हैं। स्नाइपर्स को किस तरह कहां तैनात किया जाना है। इसके लिए भी टॉवर तैयार करने पर मंथन होगा। ये काम हेलीपैड से लेकर मंच की लोकेशन देखने के बाद ही तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ में विशेष ड्रेस में रहेगी सुरक्षा टीमें
इस रैली में तय किया जा रहा है कि सुरक्षा टीमें विशेष ड्रेस कोड में रहेंगी। ताकि उन्हें अधिकारियों के स्तर से आसानी से पहचाना जा सके और पब्लिक भी विशेष ड्रेस कोड के चलते सतर्क रहे। इन सभी तैयारियों पर काम चल रहा है। एजेंसियों के आने और बैठक के बाद इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

-पीएम की रैली और उनकी सुरक्षा यातायात आदि पर सभी तैयारियां पूरी हैं। एसपीजी के शुक्रवार को आने का इनपुट है। एसपीजी के अनुसार तैयारियों में कुछ संशोधन भी हो सकते हैं। वे उनसे बातचीत के बाद ही तय होगा।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed