फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः 27वीं बार मंडल अध्यक्ष बने मुनेंद्र पाल सिंह

Fri, 17 Sep 2021 03:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
यूपी रोडवेज संयुक्त परिषद की गार्यकारिणी के मंडलीय चुनाव में विजेता - फोटो : CITY OFFICE
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव सोमवार को गांधीपार्क बस अड्डे पर निर्विरोध संपन्न हुआ। मुनेंद्र पाल सिंह लगातार 27वीं बार मंडल अध्यक्ष बन चुके हैं। सितंबर 1993 को पहली बार मंडल अध्यक्ष बने थे, जबकि मुनेंद्रपाल सिंह 1996, 1999 और 2004 में हुए चुनावों में भारी मतों से विजयी हुए। इसके अलावा वह हमेशा निर्विरोध ही चुने गए, जबकि 2020 में कोरोना के चलते चुनाव नहीं हुआ था। मुनेंद्र ने चुनाव जीतकर घोषणा की कि सभी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिलाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्रीय प्रबंध समिति का चुनाव गांधीपार्क बस अड्डे पर आगरा के क्षेत्रीय मंत्री चंद्रहंस और प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य शांति स्वरूप अग्निहोत्री की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें अलीगढ़, बुद्धविहार, एटा, हाथरस, कासगंज, नरौरा, अतरौली के प्रशासनिक शाखा एवं क्षेत्रीय कार्यशाला के सैकड़ों प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुनेंद्र पाल सिंह 27वीं बार मंडल अध्यक्ष, योगेंद्र पाल सिंह वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार क्षेत्रीय मंत्री, शेषवीर सिंह प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, इंद्रपाल सिंह क्षेत्रीय संगठन मंत्री, नइमउद्दीन कोषाध्यक्ष, राकेश रावत संयुक्त मंत्री, रघुनंदन संयुक्त मंत्री, सत्यवीर संयुक्त मंत्री, ओमदत्त शर्मा संविदा चालक उपाध्यक्ष, सतीश शर्मा संविदा परिचालक संयुक्त मंत्री के रूप में घोषित हुए। चुनाव जीतकर मुनेंद्रपाल सिंह ने कहा कि वह कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कराएंगे और वंचित कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed