{"_id":"613282f88ebc3e7a1c7a9d75","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2722781131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं की स्याही से लिखेंगे घोषणा पत्र : विवेक बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं की स्याही से लिखेंगे घोषणा पत्र : विवेक बंसल
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में जानकारी देते विवेक बंसल ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए गठित चुनाव घोषणा पत्र समिति के सदस्यों में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, पीएल पूनिया, सुप्रिया श्रीनेत व राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं। ये सभी पांच सितंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं।
विवेक बंसल शुक्रवार को अयोध्या कुटी, मैरिस रोड पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की यह टीम पूरे प्रदेश के जनपदों के मुख्यालयों पर जाएगी। सामाजिक समस्याओं की तह तक जाने के लिए जनता के बीच जाकर हर तबके की बात को सुनेगी। इस दौरान प्राप्त होने वाले विचार एवं सुझावों को चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। ये घोषणा पत्र दिल्ली या लखनऊ में बैठकर नहीं बल्कि इस घोषणा पत्र की पटकथा जनसमस्याओं की स्याही से लिखी जाएगी।
जिला अध्यक्ष ठा. संतोष सिंह ने कहा कि इन दिनों पूरे देश में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ रही है और सरकार का इन स्थितियों पर कोई नियंत्रण नहीं हैI इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, ज्ञान प्रकाश सक्सेना, महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उजैर दिलशाद, आमिल हुसैन, जफरुद्दीन गददी, सागर सिंह तोमर, रवि बघेल, अजय धनगर, पिंकू बघेल आदि मौजूद थे I