{"_id":"611c089d8ebc3e42d63a700e","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali27090625","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः ओपीडी में खांसी, बुखार के मरीजों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः ओपीडी में खांसी, बुखार के मरीजों की कतार
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में सर्दी खांसी से परेशान बच्चों का उपचार कराते परिजन।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी एवं उमस के बीच सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीज अचानक बढ़ गए हैं। इसकी वजह से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक कराह रहे हैं। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को चार हजार से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे, इनमें सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीजों की संख्या सबसे अधिक थी। मरीजों की भीड़ अधिक होने पर उनको अगले दिन बुलाया जा रहा है।
मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में मंगलवार को 1600 नए मरीज पहुंचे है, जबकि 1500 से अधिक पुराने मरीज आए हैं। बाल रोग विभाग की ओपीडी में एक दिन में 150 या उससे अधिक मरीज देखे जा रहे हैं। अस्पताल का बच्चा वार्ड फुल है। यहीं हाल पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का है। मंगलवार को यहां पर 880 नए पर्चे बने हैं, जबकि 500 से अधिक पुराने मरीज आए हैं। रठगांव की शफ्दरी बेगम एवं बादामनगर की रुखसाना ने बताया कि भीड़ की वजह से जांच नहीं हुई। उनको कल सुबह बुलाया गया है।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पीके कुमार कहते हैं कि सबसे अधिक सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीज आ रहे हैं। इनका प्रतिशत 30 से 35 के आसपास है। मौसम बदल रहा है, इसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। सावधानी से रहने की जरूरत है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय का कहना है कि ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वर्तमान में अस्पताल में 100 से अधिक मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
30 से 35 प्रतिशत मरीज खांसी-बुखार के आ रहे हैं। सांस के मरीजों की संख्या भी अधिक है। इस मौसम में वायरल एवं मलेरिया बुखार फैलता है। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। कोल्ड ड्रिंक एवं फ्रिज के पानी आदि से परहेज करें। धूल-मिट्टी से बचाव करें।
- डॉ. पी कुमार, फिजिशियन, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय
सांस में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से दिखाएं : डॉ. विकास
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मेहरोत्रा कहते हैं कि पोस्ट मानसून में फ्लू का प्रकोप आता है। यह कॉमन फ्लू होता है। घर में किसी को होने पर पूरे परिवार तक फैलने का खतरा रहता है। काफी संख्या में बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। इससे बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। यानी मास्क लगाए, दूरी बनाकर रखें और हाथ को बार-बार साफ करते रहे। सांस में परेशानी, उल्टी एवं तेज बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। स्टेरॉयड बिल्कुल न खाएं। बच्चों एवं बुजुर्गों को बचाने की जरूरत है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। स्ट्रीट फूड से बचें।
मरीज बोले- आने-जाने में पैसा भी खर्च हो रहा
अलीगढ़। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुंचीं दूरदराज की बहुत सारी महिलाएं बिना जांच कराए लौट गई। दरअसल भीड़ के कारण उनका नंबर ही नहीं आया। सुरेंद्रनगर पानी की टंकी के समीप रहने वाली सीमा ने बताया कि दो दिन से लौट रही हूं। आने-जाने में पैसा भी खर्च हो रहा है। थायराइड एवं मधुमेह की जांच करानी है। हरदुआगंज की रीतू भी लौट गईं। उनको ईसीजी एवं थायराइड जांच करानी थी। सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय का कहना है कि 11.30 बजे तक रजिस्ट्रेशन होता है। वार्ड एवं इमरजेंसी में भर्ती मरीजों की जांच होती है। 11.30 बजे के बाद मरीजों को समझाकर अगले दिन बुलाया जाता है।
115 की कोविड जांच
अलीगढ़। मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 62 एंटीजन एवं 53 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई।