फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

लक्ष्मीबाई सम्मान कोष के मामले तत्परता से निपटाएं : डीएम

Tue, 17 Aug 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
प्रदेश में किसी भी तरह की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के माध्यम से मदद की जा रही है। ऐसी महिलाओं को महिला सम्मान कोष के माध्यम से 3 से 10 लाख रुपये तक की मदद की जाती है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष के संचालन एवं महिला अपराधों की रोकथाम के लिए गठित अनुश्रवण समिति की बैठक में कहा कि योजना के तहत महिलाओं के पुनर्वास, शिक्षा एवं आजीविका के लिए भी सहायता प्रदान की जाती है। प्रदेश सरकार का हर संभव प्रयास है कि हिंसा से पीड़ित महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने समीक्षा करते हुए अब तक के मामलों की जानकारी प्राप्त की। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 18 मामले सामने आए हैं, जिसमें 17 प्रकरणों में चार्जशीट प्राप्त हो गई है। एक प्रकरण में फाइनल रिपोर्ट लग गई है। जिला संचालन समिति ने सभी प्रकरणों का निस्तारण किया है। डीएम ने लंबे समय से लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेंद्र कुमार, एसपी क्राइम, संयुक्त निदेशक अभियोजन सुशील सिंह, महिला चिकित्सालय से डा. गीतांजलि एवं दीनदयाल अस्पताल से डा. रश्मि चौधरी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed