फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः सेंटर प्वाइंट पर लहराया 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा

Tue, 17 Aug 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
स्वतंत्रता दिवस पर सेंटर प्वाइंट चौराहे पर फहराया 100 फुट ऊंचा तिरंगा। - फोटो : CITY OFFICE
जश्न-ए-आजादी के दिन शहर में दो महत्वपूर्ण काम हुए हैं। सेंटर प्वाइंट पर 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया गया। इसके साथ ही अब सेंटर प्वाइंट चौराहा अटल चौक के नाम से जाना जाएगा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर सेंटर प्वाइंट चौराहे का नाम अटल चौक किया गया है।
विज्ञापन

सेंटर प्वाइंट पर रविवार को 100 फुट की ऊंचाई पर 20 फुट चौड़ा एवं 30 फुट लंबा पैराशूट कपड़े का झंडा लहराने के बाद लोग खुशी से झूम उठे। इस नजारे को मन एवं मोबाइल में कैद करने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद थे। जोश एवं उत्साह देखने लायक था। इसके साथ ही सेंटर प्वाइंट चौराहे पर अटल चौक का बोर्ड लग गया है। नगर निगम बोर्ड में इससे संबंधित प्रस्ताव पारित हुआ था। काफी दिन से इसकी मांग हो रही थी। अब सेंटर प्वाइंट को अटल चौक के नाम से जाना जाएगा। महापौर मो. फुरकान, सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर एवं संजीव राजा, मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, नगर आयुक्त गौरांग राठी, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, स्थानीय पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन, सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगाई एवं महामंत्री दीपक गर्ग सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में सेंटर प्वाइंट पर तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ लेकर लोग पोल के पास ले गए। करीब 13.17 लाख रुपये की लागत से तैयार तिरंगे के लहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ। उसके बाद भारत माता की जय के नारे से सेंटर प्वाइंट गूंज उठा।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
पूनम बजाज, गौरव शर्मा, अनिल सेंगर, राजीव अग्रवाल, विजय गुप्ता, प्रभात शर्मा, आशीष सिंघल, अनिल सिंधी, कमल बगाई, सुरेश वढेरा, डॉॅ. गौरव अग्रवाल, नवीन शर्मा, नितिन वार्ष्णेय, दीनानाथ, दिलीप कुमार, अशोक लालाजी, कैप्टन दिनेश पालीवाल, जवाहर नार्गवानी, विनय राय, अनवर ख्वाजा, राजेश गुप्ता, विजय गुप्ता, एहसान रब, अशोक परोपकारी, शमन माहेश्वरी, राजीव जलाली, विपिन गर्ग आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर प्वाइंट चौराहा के बदले अटल चौक नाम से पुकारे : विवेक
सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगाई ने कहा कि सेंटर प्वाइंट चौराहे का नाम अब अटल चौक कर दिया गया है। सभी शहरवासियों से आग्रह है कि अब सेंटर प्वाइंट चौराहे को अटल चौक के नाम से पुकारे। सेंटर प्वाइंट के व्यापारी अपने टैक्स इनवाइस, विजिटिंग कार्ड, लेटर पैड व अन्य सभी प्रकार की स्टेशनरी में अटल चौक जरूर लिखे। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि अब सेंटर प्वाइंट का नाम अटल चौक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed