फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः अवैध संबंध में सिर में लोहे की रॉड मारकर छोटे भाई की हत्या

Tue, 10 Aug 2021 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 10 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
थाना रोरावर के मोहल्ला जमालपुर में बड़े भाई ने बहनोई के साथ मिलकर छोटे भाई दीपक की सिर में लोहे की रॉड के प्रहार करके हत्या कर दी। हत्या की पृष्ठभूमि में परिवार की ही महिला से अवैध संबंध होने की बात सामने आ रही है। घटना के संबंध में मृतक की मां ने बड़े बेटे और उसके बहनोई के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से कस्बा जवां के गांव सुनहरा का रहने वाला चंद्रभान कपड़ा सिलाई का काम करता है। थाना पुलिस के मुताबिक चंद्रभान के छोटे भाई 21 वर्षीय दीपक के परिवार की ही एक महिला के साथ संबंध थे, जिसके चलते अक्सर परिवार में विवाद रहता था।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से चंद्रभान जमालपुर स्थित एडीए कॉलोनी में अपने बहनोई के घर पर रहकर काम कर रहा था। रविवार को चंद्रभान का छोटा भाई दीपक जमालपुर पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक तीनों ने वहां पर पहले शराब का सेवन किया, फिर बाद में पारिवारिक विवाद को लेकर आपस में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ने पर चंद्रभान ने पास में रखी लोहे की रॉड से दीपक के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले से दीपक बुरी तरह घायल हो गया और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। यह घटना रविवार की रात करीब 12 बजे के आसपास की है।
चीख-पुकार सुनकर कॉलोनी के अन्य लोग भी मौके पर इकट्ठा होना शुरू हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की मां ओमवती ने अपने बड़े बेटे चंद्रभान और उसके बहनोई सचिन को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
आरोपी के मुताबिक पारिवारिक विवाद को लेकर उसका छोटे भाई से झगड़ा हुआ था उसका मकसद हत्या करने का नहीं था मारपीट हुई थी लेकिन उसका यह अंजाम होगा उसने सोचा नहीं था।

परिवार की किसी महिला को लेकर हुए विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर भी मिली है। दो लोगों पर आरोप है, जिनको हिरासत में लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है
- सुनील कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर रोरावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed