फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल ढहाने पर मुस्लिमों में आक्रोश, हंगामा

Sat, 07 Aug 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
स्वर्णजयंती नगर स्थित कदीमी कब्रिस्तान के तोड़ने की सूचना पर मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र स्वर्ण जयंती नगर कॉलोनी से सटी गोविला गैस एजेंसी वाली गली में स्थित कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल ढहाने पर शुक्रवार देर रात मुस्लिम समाज आक्रोशित हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे लोगों को शांत कर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया गया है कि यह दीवार नगर निगम की टीम ने बोरिंग के मकसद से गिराई थी।
विज्ञापन

गोविला गैस एजेंसी वाली गली में कब्रिस्तान को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इस कब्रिस्तान की जमीन पर अब आसपास आबादी बस जाने के कारण पार्क की मांग उठ रही है। वहीं, मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तान के पक्ष में हैं। वाकया शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे का है। नगर निगम के कुछ लोग जेसीबी लेकर पहुंचे और कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल को गिरा दिया। थोड़ी देर में वहां पार्षद अफजाल हमीद के नेतृत्व में भीड़ जुट गई। सपा नेता अज्जू इशहाक भी पहुंच गए। दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। थाना क्वार्सी से पुलिस बल पहुंचा। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। इसी बीच जेसीबी लेकर चालक फरार हो गया। मगर, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जेसीबी चालक के साथ आए एक व्यक्ति को पकड़ लिया और बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग करने लगे। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को भीड़ के कब्जे से छुड़ाया।
विज्ञापन

काफी देर तक चले हंगामे के बीच यह बात सामने आई कि कब्रिस्तान के एक हिस्से की जमीन पर नगर निगम भी अपना कब्जा बताता है। उसी जमीन पर नगर निगम की टीम बोरिंग के लिए आई थी। उसी की जेसीबी से यह दीवार गिराई गई है। क्वार्सी थाना इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया की फिलहाल मामला शांत कर दिया है। क्यों गिराई। यह जांच के बाद ही साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रकरण मेरे संज्ञान में लाया गया। यह जेसीबी नगर निगम के जल निगम की टीम लेकर गई थी। मैंने वहां काम रुकवा दिया है। चूंकि वहां किसी तरह का विवाद है तो पहले दोनों पक्षों से सांमजस्य बनाकर ही काम किया जाएगा। फिलहाल लोगों को शांत रहने को कहा गया है।-मो.फुरकान मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed