फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोग परेशान

Sun, 01 Aug 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
पीएसी के पास रामगाट रोड पर गड्ढों में ईट डालते कर्मचारी। - फोटो : CITY OFFICE
लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो रहा है। जिससे रामघाट रोड, किशनपुर, विद्यानगर, मैरिस रोड, जीवनगढ़, शहंशाहबाद, मौलाना आजाद नगर, जंगलगढ़ी सहित कई इलाकों में कीचड़ और गंदे पानी के कारण कई मोहल्लों में चलना दूभर हो गया है। जिले की सबसे प्रमुख रोड रामघाट रोड के पीएसी के पास पेट्रोल पंप के सामने जलभराव बना है। यहां पानी को निकालने के लिए बनाया गया अस्थायी नाला भी ज्यादा कारगर नहीं है। थोड़ा पानी ही निकल पा रहा है। यहां पर पत्थर की गिट्टी और टूटी हुई ईंटे डाल कर गड्ढों को भरने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इससे दुपहिया वाहन सवारों को कोई बड़ी राहत नहीं मिली है। अभी तक इस रोड के गड्ढे को भरने के लिए जितनी कवायद की गई है, उसमें इसको पूरी तरह से मरम्मत कर ठीक कराया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इधर, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें बजट का इंतजार है। इसके बाद ही नए सिरे से काम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed