फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः प्राचीन मंदिर की बेशकीमती जमीन भूमाफिया से बचा लो

Fri, 30 Jul 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
जयगंज इलाके के प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर ट्रस्ट की मडराक क्षेत्र के घासीपुर स्थित बेशकीमती जमीन पर भूमाफिया की नजर है। मंदिर संस्थापक परिवार के बुजुर्ग मुखिया को माफिया ने कब्जे में ले लिया है और वे दाननामे के जरिये जमीन को खुर्द बुर्द कर रहे हैं। इस संबंध में मंदिर संस्थापक परिवार के मुखिया की पत्नी व बेटे ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से मुलाकात कर पूरा वाकया बताया। मामले में एसएसपी ने सीओ द्वितीय को मामले में जांच कर मुकदमे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जयगंज निवासी सरोज देवी व उनके बेटे योगेंद्र कुमार की ओर से एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि उनके पूर्वजों द्वारा करीब सौ वर्ष पुराने मंदिर की देखरेख के लिए घासीपुर में जमीन छोड़ी गई थी। जमीन की वसीयत के अनुसार उसकी देखरेख वंशजों द्वारा की जाएगी। मगर उसकी आय से मंदिर के खर्च संचालित होंगे। इस जमीन का किसी अन्य तरह का उपयोग नहीं होगा। वर्तमान में इस जमीन के मुख्य ट्रस्टी महिला के पति हैं। आरोप है कि उनके पति को शहर के कुछ भू माफिया ने अपने कब्जे में ले लिया है और उनसे दान लिखाकर कई बीघा जमीन हड़प ली है। उन्होंने अपील की है कि वे चाहते हैं कि मंदिर की भूमि हमेशा मंदिर के लिए रहे। किसी तरह का कब्जा या अन्य प्रयोग न हो।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर मामले में सीओ द्वितीय ने जांच शुरू कर दी है। सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार विषय गंभीर है। प्राचीन मंदिर की वसीयतशुदा जमीन को खुर्द-बुर्द करने का आरोप है। इसे लेकर तहसील से रिपोर्ट मांगी जा रही है। विस्तृत रिपोर्ट मिलने और उसका परीक्षण करने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed