फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

दिल्ली से आई युवती से अभद्रता व मारपीट कर कपड़े फाड़े, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 24 Jul 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
थाना पाली के एक गांव में अपनी मित्र के बुलावे पर दिल्ली से आई युवती व उसके ड्राइवर से गांव के कुछ लोगों ने मारपीट, अभद्रता कर कपड़े फाड़ दिए। घटना पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है। सूचना पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष से मुलाकात कर रिपोर्ट दर्ज कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्यकर्ताओं ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि 24 जुलाई को दिल्ली से एक युवती अपनी मित्र के बुलावे पर उसके पैत्रिक गांव किराये की टैक्सी से आई थी। गांव के जितेंद्र, नरेश, सुरेश, सम्राट एवं संजय आदि ने अचानक टैक्सी पर हमला बोल दिया। युवती को बदनीयत से टैक्सी से खींचने का प्रयास किया तो चालक बचाव में उतर आया। हमलावरों ने चालक व युवती को बुरी तरह पीटा। युवती के कपड़े तक फाड़ डाले। मारपीट से युवती बेहोश हो गई। होश में आने पर युवती ने ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। प्रकरण की जानकारी मिलने पर शनिवार को वह अन्य पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर राजवीर शर्मा, संगठन के मंडल महासचिव शिवशंकर यादव, ग्राम अध्यक्ष सुरजीत सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा महासचिव राहुल यादव, ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed