फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः आत्महत्या की जिम्मेदार एक युवती या दो...नाम ने पैदा किया संशय

Sat, 24 Jul 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
एएमयू के सुलेमान हॉल में निजी कॉलेज के शिक्षक की आत्महत्या के मामले में एक तथ्य जरूर संशय पैदा कर रहा है कि युवती एक है या दो। हालांकि परिवार ने प्रेम प्रसंग से जुड़ी युवती के अलावा एएमयू स्टाफ को सूचना देने वाली उसकी कथित एक सहेली के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है। मगर मोबाइल नंबर पुलिस को एक ही मिला है, जिसके आधार पर लोकेशन फिरोजाबाद निकली है। पुलिस टीम उस नंबर के आधार पर युवती को लेने फिरोजाबाद रवाना हो गई है। संकेत हैं कि रात तक युवती आ जाएगी और पूछताछ के बाद आत्महत्या के कारण और युवती एक या दो हैं दोनों तस्वीर साफ हो जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि मूल रूप से पीलीभीत के रहने वाले अभिषेक नाम के युवक ने एएमयू के सुलेमान हॉल के कमरा नंबर 100 में बुधवार की देर रात आत्महत्या कर ली थी। यह युवक अनूपशहर रोड के एक कॉलेज में पढ़ाता था और आत्महत्या से पहले अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था। उसे वीडियो कॉल पर दिखाते हुए उसने आत्महत्या की। जिससे वह बात कर रहा था, उस युवती का नाम कुछ और है, जबकि एएमयू स्टाफ को सूचना देने वाली युवती का नाम कुछ और है। खबर पर यहां पहुंचे परिवार ने इस तथ्य के आधार पर दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, पुलिस जांच में एक ही मोबाइल नंबर सामने आया है। जिसकी लोकेशन फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र की पाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में यह भी उजागर हुआ है कि जिससे अभिषेक बात करता था। वह उसी कॉलेज की छात्रा है, जिसमें वह पढ़ाता था। अब तक की जांच में यह भी साफ हुआ है कि वह जो चाह रहा था, उस प्रस्ताव को युवती ठुकरा रही थी। इसी विवाद में उसने बात न मानने पर आत्महत्या की है। अब वह ऐसी क्या बात थी, क्यों युवती इतने समय के प्रेम संबंधों में उसकी बात को ठुकरा रही थी। एएमयू स्टाफ को सूचना देने वाली युवती कौन है। क्या उसी ने नाम बदलकर स्टाफ को सूचना तो नहीं दी। इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस की एक टीम फिरोजाबाद गई है। वहां से उस युवती को लेकर आने के बाद पूछताछ में तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, इस मामले में हॉल में कमरे का ताला तोड़कर बाहरी के घुसने पर एएमयू की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान उठाए गए हैं। बेशक अभिषेक का दोस्त उस कमरे में रहता था। मगर उनकी गैर मौजूदगी में ताला तोड़कर बाहरी युवक कैसे आ गया। इसे लेकर एएमयू ने भी प्रोवोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय इतना ही बताते हैं कि फिलहाल युवती के पकड़ में आने का इंतजार है। उसके बाद ही इस घटना की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed