फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

बूथ पर दो यूथ से मजबूत करेंगे संगठन : अरविंद गिरि

Wed, 21 Jul 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा अरविंद गिरी को माला पहनाकर स्वागत करते सपाई। - फोटो : CITY OFFICE
समाजवादी पार्टी की युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने हर बूथ पर दो यूथ तैयार करने का फार्मूला दिया है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके। गिरि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर मंगलवार को अलीगढ़ पहुंचे थे। मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 करीब हैं। ऐसे में हर कार्यकर्ता को हर हाल में संगठन को मजबूत करने में जुटना होगा। जिससे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बना कर सीएम बन सके।
विज्ञापन

उन्होंने युवजन सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं अलीगढ़ मंडल प्रभारी सलमान शाहिद, जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह से बूथ पर संगठन को मजबूत करने को कहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी और महानगर महासचिव मनोज यादव मौजूद रहे। जिला और महानगर की कमेटी ने भी संगठन मजबूत करने के अपने सुझाव दिए। इस समीक्षा बैठक में युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष मो. सालिम के नहीं आने पर नेताओं ने कहा कि उनसे इसका जवाब मांगा जाएगा। अगर उनकी समस्या जायज होगी तो बख्शा जाएगा अन्यथा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में उनकी अनुपस्थिति पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

समीक्षा करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष से पार्टी और संगठन की वर्तमान जानकारी प्राप्त की। इसके बाद वह जीवनगढ़ में प्रदेश कोषाध्यक्ष सलमान शाहिद की ओर से लगवाए गए वाटर कूलर का अनावरण करने गए। वहां सपाइयों की भीड़ अधिक होने से जाम लग गया। इस जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं। कुछ सपाइयों ने अपने वाहनों से उतर एंबुलेंस का रास्ता साफ कराया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सलमान के अवास पर पहुंचे और वहां उनका कार्यकर्ताओं से स्वागत किया। यहां पर महानगर उपाध्यक्ष व पार्षद शाकिर मलिक, विधानसभा अध्यक्ष कोल व पार्षद शाहिद मलिक, पार्षद जकी मलिक, पार्षद नासिर अली चांद, पार्षद बुंदू भाई, यूथ महामंत्री इमरान मलिक, महानगर सचिव सादुल अमीन, महानगर सचिव शमशाद चौधरी, युवजन सभा के महानगर उपाध्यक्ष अरमान अल्वी, आमिर चौधरी, सचिव मो. असलम, नगर अध्यक्ष हरेंद्र ठाकुर, नफीस ठाकुर, इंजमाम खान, शोएब कबीर, शोएब कासिम, शाकिर खान, साजिद अली खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed