फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

सरदार ढाल सिंह व्यापार मंडल से निष्कासित

Wed, 30 Jun 2021 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला चेयरमैन सरदार ढाल सिंह को निष्कासित कर दिया गया है। इससे व्यापार मंडल की राजनीति गरमा गई है। महानगर अध्यक्ष मास्टर ओम प्रकाश जिलाध्यक्ष के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय की अध्यक्षता में समद रोड कार्यालय में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जयचंद टाइप के लोग संगठन को कमजोर करने में लगे हैं। प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश चंद पेठेवाले की सहमति से जिला इकाई ने सरदार भूपेंद्र सिंह को व्यापार मंडल से निष्कासित कर दिया है। इस अवसर पर महामंत्री राजीव सिंह, हरी गुप्ता, अनिल राज गुप्ता, मोहम्मद ईनाम, अमित शर्मा, वैभव आदि मौजूद थे। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश ने सरदार ढाल सिंह के निष्कासन को अवैध एवं असंवैधानिक करार दिया है। उनका कहना है कि जिलाध्यक्ष या महामंत्री चेयरमैन को निष्कासित कर ही नहीं सकते। उन्होंने कहा कि सुरेश चंद पेठेवाले प्रदेश संगठन मंत्री भी नहीं है।
विज्ञापन

व्यापार शिरोमणि से विधायक सम्मानित
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय के नेतृत्व में नगर विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा को व्यापार शिरोमणि की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि संजीव राजा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed