फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

दस्यू डी-72 नाम से कुख्यात दीपक मुर्गी का गैंग पंजीकृत

Fri, 25 Jun 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बीते वर्ष कस्बा जट्टारी के कारोबारी से जेल से छूटने के छह दिन बाद ही रंगदारी मांगने और न देने पर उसके घर में डकैती डालने के आरोपी कुख्यात दीपक उर्फ मुर्गी उर्फ धर्मेंद्र के गैंग को पुलिस ने दस्यु गैंग के रूप में पंजीकृत करने की कार्रवाई की है। इस गैंग को डी-72 के नाम से पंजीकृत किया गया है। डकैती की घटना में पुलिस ने एनकाउंटर में दीपक को पकड़ा था। तभी से वह जेल में बंद है।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि थाना टप्पल क्षेत्र के कुख्यात दीपक उर्फ मुर्गी उर्फ धर्मेंद्र पुत्र मुनेश चौधरी (गैंग लीडर) हिम्मत पुत्र जल सिंह (सदस्य) निवासीगण जरतौली रोड कस्बा जट्टारी, टप्पल, हेमंत फौजदार पुत्र दीपचंद (सदस्य) निवासी ग्राम सिनसिनी थाना डींग जनपद भरतपुर, राजस्थान हाल निवासी कस्बा जट्टारी, टप्पल, अजय पुत्र वीनेश (सदस्य) निवासी ग्राम ततारपुर थाना धारूहेड़ा जनपद रेवाड़ी, हरियाणा, आदित्य गुर्जर उर्फ आदेश विकल पुत्र स्व: मस्तराम विकल (सदस्य) निवासी ग्राम महावढ़ थाना बादलपुर, नोएडा व मोहित शर्मा उर्फ टीटू पंडित पुत्र लीलू शर्मा (सदस्य) निवासी ग्राम महावढ़ थाना बादलपुर, नोएडा की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं विशेष निगरानी रखने के लिए जनपद स्तर पर गैंग श्रेणी-डी-72/2021 पंजीकृत किया गया। इस गैंग द्वारा संगठित होकर मुख्य रूप से डकैती, वाहन लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी जैसे जघन्य अपराध करने के अपराधों को अंजाम दिया जाता था। इनके आपराधिक कृत्यों से जनता में भय व असुरक्षा की भावना बनी हुई है। समय-समय पर वैधानिक निरोधात्मक कार्रवाई के बाद भी इनका जनता में भय एवं आतंक व्याप्त है। इसी कारण इस गैंग को पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed