फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

जिपं अध्यक्ष : तीन प्रत्याशी मैदान में, 26 को नामांकन

Fri, 25 Jun 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा, सपा एवं रालोद प्रत्याशी में त्रिकोणीय मुकाबला लगभग तय हो गया है। बृहस्पतिवार को किसी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। अब 26 जून की सुबह 11 बजे से नामांकन होगा। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार, नामांकन कक्ष में प्रत्याशी समेत पांच व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। जुलूस व रैली पर प्रतिबंध रहेगा। निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिष्ठित चुनाव के लिए अब तक तीन प्रत्याशी सामने आए हैं। इनमें भाजपा से विजय सिंह, रालोद से राजकुमारी सिंह व सपा से अर्चना यादव ने पर्चा खरीदा है। बृहस्पतिवार को किसी अन्य प्रत्याशी के सामने न आने के बाद तस्वीर साफ हो गई है। लगभग तय हो गया है कि अध्यक्ष पद के लिए इन्हीं तीनों के बीच मुकाबला होगा। इधर, राज्य निर्वाचन आयोग ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र न्यायालय जिलाधिकारी कक्ष संख्या 7 में 26 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक दाखिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन कक्ष में निर्वाचन कराने वाले उम्मीदवार, प्रस्तावक, अनुमोदक, अधिवक्ता एवं एक अन्य सहित कुल पांच व्यक्ति ही आ सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के समय किसी भी प्रकार का जुलूस या रैली पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी निगरानी व निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने बताया कि एसीएम द्वितीय अंजुम बी को तस्वीर महल चौराहा से कलक्ट्रेट प्रवेश द्वार तक, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार को कलक्ट्रेट परिसर एवं नामांकन प्रवेश द्वार तक एवं एसीएम प्रथम संदीप केला को एएमयू सर्किल एवं शमशाद मार्केट से पुराने कलक्ट्रेट एवं नवीन गेट नंबर 02 का कार्यक्षेत्र आवंटित किया गया है। नामित सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन के समय उम्मीदवार एवं उनके साथ अनुमन्य व्यक्तियों के अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों का प्रवेश एवं जुलूस आदि प्रतिबंधित करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें।
ये है चुनाव कार्यक्रम
- 26 जून - नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक।
- 26 जून - नामांकन पत्र की जांच दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक।
- 29 जून - नाम वापसी सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक।
- 03 जुलाई - मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक।
- 03 जुलाई - मतगणना दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed