{"_id":"60c8f7a38ebc3e5434509ae1","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2656174186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 22 जून तक होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 22 जून तक होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
सरकारी क्रय केंद्रों पर अब 22 जून तक गेहूं खरीद होगी। नए आदेश से अब तक रिकॉर्ड 1.60 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर चुका प्रशासन मुश्किल में पड़ गया है। गेहूं रखने के लिए नए गोदामों की तलाश शुरू हो गई है।
सरकारी क्रय केंद्रों पर 15 जून तक खरीद होनी थी। शासन ने यह अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जून कर दी है।
नए आदेश से पहले ही रिकॉर्ड खरीद कर चुका प्रशासन मुश्किल में पड़ गया है। बरसात निकट है। ऐसे में गेहूं को बचाना और उसे सुरक्षित गोदामों में रखवाने के लिए खरीद से जुड़े अफसरों ने माथापच्ची शुरू कर दी है। 15 जून तक जिले के 107 क्रय केंद्रों पर 1.60 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं खरीद हो चुकी है। इस दौरान जिले के करीब 36 हजार किसानों को तीन अरब रुपये से ज्यादा भुगतान किया जा चुका है। एडीएम वित्त व खरीद के नोडल अधिकारी विधान जायसवाल ने बताया कि अब तक हुई खरीद के बाद 95 प्रतिशत गेहूं गोदामों में रखवाया जा चुका है। शेष गेहूं को रखने के लिए नए गोदामों की तलाश की जा रही है।