{"_id":"60c3acb98ebc3ef43952572a","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali265291735","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की भेंट चढ़ी एक और विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की भेंट चढ़ी एक और विवाहिता
विज्ञापन
जवां थाना क्षेत्र के गांव बरौली में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां बृहस्पतिवार की रात दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी । शव को फंदे पर लटका दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
चार साल पहले मथुरा के गांव पीहरी निवासी 23 वर्षीय सपना की शादी बरौली निवासी करनवीर से हुई थी । पति खेती करता है । मृतका के परिजनों ने बताया कि सपना के ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग करते थे । मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। उन्हें कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आए । बृहस्पतिवार की रात ससुरालियों ने सपना से मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी । इसके बाद शव फंदे पर लटका दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए । खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गए । मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति करनवीर सिंह चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस छानबीन में जुट गई है।