{"_id":"60a408098ebc3ecc2b6c01b6","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2634059161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः मृत शिक्षक-कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः मृत शिक्षक-कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी
विज्ञापन
राजा तिवारी
कोरोना की दूसरी लहर व पंचायत चुनाव के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के जिन शिक्षकों व कर्मचारियों की मौत हुई है, उनके परिजनों के लिए यह राहत भरी खबर है। बेसिक शिक्षा विभाग ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। शिक्षकों व कर्मचारियों के मृतकाश्रितों को जल्द नौकरी और लंबित देयकों का भुगतान होगा। शासन के आदेश पर बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने सभी मृत शिक्षकों और कर्मचारियों का ब्योरा तलब किया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि 19 शिक्षकों की हाल ही मौत हुई है, जिसकी सूची प्रदेश संगठन को भेज दी गई है। राष्ट्र कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि अलीगढ़ में तीन कर्मचारियों ने अपने प्राण त्यागे हैं, जिसकी सूचना अपने संगठन को भेज दी है। गौर हो कि अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने मृतकों का डाटा बीएसए से मांगा है ताकि कोरोना संकट की इस घड़ी में मृतकाश्रितों को सेवायोजित किया जाएगा। साथ ही मृतकों के देयकों का त्वरित भुगतान भी किया जाना है।
खंड शिक्षा अधिकारियों से कोरोना की दूसरी लहर में मृत हुए शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारियों का डाटा मांगा है। मृतकाश्रितों को जल्द ही सेवायोजित करेंगे और देयकों का तुरंत भुगतान करवाएंगे। अधिकारियों से जल्द से जल्द सूची मांगी है, जिससे जल्द कार्यवाही की जा सके। -डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए।