फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News

सौभाग्यवती रहने के लिए किया गणगौर पूजन

Fri, 16 Apr 2021 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Aligarh News
गणगौर की पूजा करतीं रेशू अग्रवाल। - फोटो : CITY OFFICE
चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शहर के मंदिरों में सामान्य भीड़भाड़ में पूजा अर्चना हुई। दोपहर में विवाहिताओं ने सौभाग्यवती रहने के लिए निर्जला व्रत रखकर गणगौर पूजन किया। दोपहर में पूजा-पाठ के बाद पानी पीकर व्रत खोला। शाम को मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन के लिए भी पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार रात 12 बजे के बाद से विवाहिताओं ने गणगौर व्रत प्रारंभ किया। बृहस्पतिवार सुबह उठकर घर की शुद्धि की और स्नान किया। गणगौर व्रत का संकल्प याद कर महिलाओं ने चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा अर्चना की। कई श्रद्धालु शहर के मंदिरों में जल चढ़ाने और पूजा पाठ के लिए भी पहुंचे। तीसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य हो गई। महिलाओं ने दोपहर में चौकी लगाकर शिव-पार्वती, लक्ष्मी-गणेश, गणगौर विराजित किए। इनका पूजन कर धूप दीप जलाए। भोग-प्रसादी लगाकर गणगौर व्रत कथा सुनी और गीत गाए। पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने जल प्रसादी पीकर अपना निर्जला व्रत खोला। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण की। विवाहिताएं यह व्रत पति के दीर्घायु होने और अखंड सौभाग्यवती रहने के लिए रखती हैं। वहीं, नवरात्र के मौके पर शाम को श्रद्धालु देवी मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed