{"_id":"606b670e8ebc3eda4d71b584","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali260384625","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद केंद्रों पर खामियां, विजयगढ़ में मिला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद केंद्रों पर खामियां, विजयगढ़ में मिला ताला
विज्ञापन
क्रय केन्द्र धनीपुर मंडी का निरीक्षण करते एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल।
- फोटो : CITY OFFICE
गेहूं खरीद सरकारी केंद्रों पर एक अप्रैल से शुरू हो गई है। मगर, कई केंद्रों पर अभी अव्यवस्थाएं हैं। डीएम के निर्देश पर सोमवार को अधिकारियों ने जिलेभर के केंद्रों का निरीक्षण किया। कई केंद्रों पर अव्यवस्थाएं मिलीं तो अधिकारियों ने केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाई। साथ ही डीएम को रिपोर्ट सौंपी है। लापरवाह प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने क्रय केंद्र धनीपुर मंडी (खाद्य विभाग) का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर प्रभारी/सचिव कुलदीप सिंह उपस्थित मिले। व्यवस्थाएं सही पाई गईं। एडीएम ने पीएफएमएस के माध्यम से किसानों को भुगतान करने का आदेश दिया। धनीपुर मंडी स्थित पीसीएफ व मंडी परिषद केंद्र का निरीक्षण किया।
वहीं, खाद्य विभाग के हरदुआगंज स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां नमी मापक यंत्र में कमी पाई गई। उसको तत्काल बदलने के निर्देश दिए। क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड हरदुआगंज के गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। यहां भी नमी मापक यंत्र खराब पाया गया। टिनशेड पर आढ़तियों द्वारा कब्जा पाया गया। इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट/सभापति मंडी हरदुआगंज को निर्देशित किया गया कि तत्काल टिनशेड को खाली कराया जाए।
विज्ञापन
तहसीलदार गभाना रेशमा सहाय ने जवां क्षेत्र में दो गेहूं केंद्रों का निरीक्षण। एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने गोपी एवं विजयगढ़ गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। एसडीएम कोल ने बताया कि सघन सहकारी समिति अकराबाद के गोपी में स्थापित केंद्र के निरीक्षण के दौरान वहां केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिलीं तथा कोई स्टेशनरी नहीं थी। अभी तक इस केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई, जिसके लिए समिति के लेखाकार को निर्देश दिए गए कि सारी व्यवस्था तत्काल समय से शुरू कराई जाएं। इसके अलावा उन्होंने केंद्र विजयगढ़ पर ताला लगा पाया गया। यहां कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं था। इस संबंध में डिप्टी आरएमओ को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।