फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कोरोनाः मंडल में दूसरी लहर का अधिक असर अलीगढ़ में

Tue, 06 Apr 2021 01:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कोरोना की दूसरी लहर में अलीगढ़ मंडल में सबसे अधिक अलीगढ़ जनपद प्रभावित हुआ है। इससे यहां के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। जांच, उपचार, निगरानी एवं टीकाकरण का फार्मूला अपनाकर कोरोना के प्रसार को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से सबकी चिंता बढ़ गई है। मंडल की बात करें तो कोरोना की दूसरी लहर से सबसे अधिक प्रभावित अलीगढ़ जनपद है। वर्तमान में यहां 102 सक्रिय मरीज हैं। रविवार तक एटा में 44, कासगंज में 16 और हाथरस में 9 सक्रिय मरीज थे। मंडल स्तर पर समीक्षा कर संक्रमण को रोकने के लिए जांच, उपचार, निगरानी, टीकाकरण एवं जन जागरूकता के फार्मूले पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार वार्ष्णेय का कहना है कि यह सही है कि मंडल में सबसे अधिक सक्रिय केस अलीगढ़ में है। यह भी सही है कि प्रदेश के कुछ दूसरे शहरों की तुलना में यहां संक्रमण की रफ्तार बेहद कम है, जो राहत की बात है। उन्होंने कहा कि जांच, निगरानी, उपचार एवं टीकाकरण के माध्यम से ही दूसरी लहर को रोका जा सकता है। साथ ही संक्रमित के संपर्क में आए अधिक से अधिक लोगों की चिन्हित किया जा रहा है। उपचार एवं टीकाकरण पर विशेष ध्यान है। उन्होंने बताया कि दूसरी लहर को जनजागरूकता से ही इसे रोका जा सकता है। मास्क, दो गज की दूरी, स्वच्छता एवं टीकाकरण के हथियार से ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed