फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

टप्पल में 300 करोड़ की सरकारी जमीन फर्जी तरीके से 1500 को आवंटित

Tue, 16 Mar 2021 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
एनसीआर की सीमा से सटी टप्पल ग्राम पंचायत में करीब 300 करोड़ रुपये की 110 हेक्टेयर सरकारी जमीन को फर्जीवाड़ा कर 1500 लोगों में बांट दिया गया। यह फर्जीवाड़ा सन 2000 से 2002 के बीच में हुआ। शिकायत पर एसडीएम स्तर की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जमीन आवंटन के संबंध में न तो आवंटियों के पास कोई पत्रावली है और न ही तहसील अभिलेखों में कोई रिकार्ड मिला है। जिला प्रशासन फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों सहित 1500 आवंटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है। इस संबंध में सभी साक्ष्य तहसील स्तर से जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

टप्पल ग्राम पंचायत का 2627 हेक्टेयर का रकबा है, जिसमें से 647 हेक्टेयर जमीन सरकारी है। पिछले दिनों कुछ लोगों ने अवैध कब्जे की शिकायत डीएम से की थी, उनका आरोप था कि 110 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। डीएम ने खैर के एसडीएम अंजनी कुमार सिंह को जांच सौंपी। अंजनी कुमार ने जांच की तो 110 हेक्टेयर जमीन पर 1500 लोगों के नाम सामने आए। मगर, सरकारी अभिलेखों में इनका कोई रिकार्ड दर्ज नहीं था। लोगों से पूछताछ में मालूम हुआ कि उनको सन 2000 से 2002 के बीच यह जमीन आवंटित की गई थी।
विज्ञापन

आवंटन पत्रावलियों को खंगाला गया, उनमें भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। जांच में सामने आया कि सन 2000 से 2002 के बीच चकबंदी हुई थी, जिसमें बिना आवंटन व प्रमाण के ही करीब डेढ़ हजार लोगों के फर्जी नाम बढ़ा दिए गए। जांच में जमीन की कीमत आंकी गई, जिसमें यमुना एक्सप्रेसवे के सहारे व नोएडा से सटी ग्राम पंचायत होने के चलते इस जमीन की कीमत औसतन 20 लाख रुपये प्रति बीघा से अधिक के रेट के हिसाब से 300 करोड़ से अधिक आंकी गई है। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि इस जमीन में से कुछ आवंटियों ने अपने हिस्से की जमीन अन्य लोगों को बेच दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

110 हेक्टेयर जमीन पर फर्जी प्रविष्टि दर्ज कराने वाले सभी डेढ़ हजार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। तहसील कर्मियों व अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- अंजनी कुमार, खैर, एसडीएम
सरकारी अभिलेखों में जो जमीन सरकार की दर्ज है, उसे किस प्रकार से फर्जी तरीके से बांटा गया है। इसकी जांच की जा रही है। एक भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।
- चंद्रभूषण सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed