फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

सड़क हादसे में घायल नहीं तोड़ेंगे दम, पराये बनेंगे हमदम

Sat, 13 Mar 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सड़क हादसों में घायल होने वाले लोग अब इलाज के अभाव में दम नहीं तोड़ेंगे। परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस ने ‘गोल्डन ऑवर प्लान’ यानी हादसे होने के बाद का एक घंटा अभियान की शुरूआत की है। शुक्रवार को विजडम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य है कि किसी भी प्रकार से गंभीर रूप से घायलों को एक घंटे के भीतर इलाज मुहैया करा दिए जाए, जिससे की उसकी जान बच सके।
विज्ञापन

अभियान के तहत एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें सड़क किनारे के गांव के प्रधानों, ढाबों, होटल, प्रमुख प्रतिष्ठानों व पेट्रोल पंप के संचालकों, निजी/सरकारी अस्पतालों, ट्रामा सेंटर के साथ ही पीआरवी पर तैनात जवानों, पुलिस-प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के नंबर जोड़े गए हैं। इस ग्रुप से जुड़े लोग किसी भी सड़क हादसे की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना ग्रुप पर डालेंगे। ग्रुप की डायल 112 के कंट्रोल रूम से निगरानी होगी। उस समय जो भी कर्मचारी कंट्रोल रूम में तैनात रहेगा, वह तत्काल घटनास्थल पर एंबुलेंस भेजेगा, नजदीकी अस्पताल को इलाज के लिए अलर्ट करेगा। स्थानीय पुलिस को भी रेस्क्यू के लिए सूचित करेगा।
विज्ञापन

गोल्डन ऑवर अभियान के विषय में एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि 09389691021 नंबर से गोल्डन ऑवर नाम का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है। अभी तक इसमें अलीगढ़-आगरा मार्ग, यमुना एक्सप्रेस-वे, टप्पल-अलीगढ़ मार्ग, अलीगढ़-मथुरा मार्ग, अलीगढ़-एटा रोड, अलीगढ़-बुलंदशहर मार्ग, अलीगढ़-रामघाट रोड/नरौरा, बदायूं रोड, अलीगढ़-बुलंदशहर मार्ग, अलीगढ़-गोंडा रोड के ढाबा/होटल, निजी/सरकारी अस्पताल, पेट्रोल पंप, सड़क किनारे के गांव के प्रधानों का नंबर जोड़े गए हैं। हादसा होने पर ये लोग जानकारी देंगे। साथ ही इन मार्ग पर एंबुलेंस, पीआरवी भी तैनात की गई हैं। 11 ब्लैक स्पॉट भी चिह्नित किए हैं, जिनमें शेखा झील, पनेठी, नानऊ , चूहरपुर, पला सल्लू, खेरेश्वर मंदिर चौराहा, सोफा नहर, मुकुंदपुर, अवंतीबाई चौराहा, बरौठ नहर, सुडियाल हैं। इनके पास 24 घंटे एंबुलेंस तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद एक घंटे में इलाज मिलना बेहद जरूरी
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि गोल्डन ऑवर प्लान एक अभिनव योजना है, जिसे पुलिस अधीक्षक यातायात ने तैयार किया है। सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल होने वालों को गोल्डन ऑवर (एक घंटे के भीतर) में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी और उनकी जीवन रक्षा की जा सकेगी। अलीगढ़ मंडल के अन्य जनपदों में भी ये योजना लागू की जाएगी। एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि विगत तीन वर्षों में घटित सड़क दुर्घटनाओं में 1502 लोग असमय मौत का शिकार हुए हैं। 2552 लोग या तो विकलांग हुए या गंभीर एवं साधारण चोट का शिकार हुए हैं। आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि लोगों को यातायात नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। नियमों की अनदेखी हादसों का एक बड़ा कारण है। जिला अस्पताल के सीएमएस रामकिशन ने तत्काल उपचार के विषय में जानकारी दी। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ, विजडम स्कूल के प्रबंधक अनूप गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक यातायात ज्ञानेंद्र सिंह, नेपाल सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
हादसा होने पर तत्काल देंगे ग्रुप पर जानकारी
इन नंबरों पर दें हादसा होने पर जानकारी
जिला नियंत्रण कक्ष - 9454402807
नगर नियंत्रण कक्ष - 9454402808
गोल्डन ऑवर व्हाट्सएप ग्रुप - 9389691021
पुलिस अधीक्षक यातायात सीयूजी- 9454400378
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed