फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

शहर की बेटी सोनू गांधी को मिला महिला उत्कृष्टता पुरस्कार

Mon, 01 Mar 2021 02:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
डॉक्टर सोनू गांधी। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के ज्ञान सरोवर निवासी जेपी गांधी की बेटी डॉ. सोनू गांधी को दिल्ली में रविवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महिला उत्कृष्टता पुरस्कार-2021 से नवाजा गया। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद डॉ. सोनू ने इसका श्रेय अपने परिवार व साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (एसईआरबी) को दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद, तेलंगाना में वैज्ञानिक डॉ. सोनू ने एएमयू से बीएससी की डिग्री ली थी। एमएससी जिवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर व पीएचडी की डिग्री सीएसआईआर-1 एमटेक चंडीगढ़ से ली। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी वाशिंगटन व एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ाया भी। उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। वर्ष 2021 में डॉ. सोनू को एसईआरबी वुमेन एक्सीलेंस अवार्ड मिल चुका है। वह इंडियन नेशनल यंग एकेडमी ऑफ साइंसेज की सदस्य चुुनी गई हैं। डॉ. सोनू ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि उन्हें यह पुरस्कार विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार व कोरोना महामारी में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके पति डॉ. प्रेम त्रिपाठी, माता-पिता व परिवार का काफी सहयोग रहता है, जिससे वह अपने काम को बखूबी अंजाम दे पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed