फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

रुपया न लौटाने पर आढ़ती के घर हंगामा

Wed, 24 Feb 2021 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
ज्वालापुरी चौकी पर विरोध प्रदर्शन करते आढ़ती। - फोटो : CITY OFFICE
थाना गांधी पार्क क्षेत्र में मंगलवार को अपना पैसा वसूलने के लिए धनीपुर मंडी के आढ़ती इकट्ठा होकर कुलदीप विहार में रहने वाले आरोपी आढ़ती के घर पहुंच गए। नोकझोंक - हंगामे के बाद मंडी के आढ़ती तो चले गए, लेकिन आरोपी और उसके परिजनों ने क्षेत्र की ज्वालापुरी चौकी पर आकर पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। जांच के बाद उचित कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर निवासी राम प्रकाश सिंह ने कुछ दिन पहले कुलदीप विहार की शिव मंदिर वाली गली में रहने वाले आढ़ती घनश्याम सिंह श्रीवास्तव, उनकी पत्नी, बेटा, बेटी नौकर के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

घनश्याम सिंह धनीपुर मंडी में आढ़त का काम करते हैं। मुकदमा में लिखा गया था कि कि दो वर्ष पहले घनश्याम सिंह ने रामप्रकाश से 7.50 लाख रुपये का धान खरीदा था। इसके एवज में घनश्याम सिंह की ओर से तीन चेक दिए गए। लेकिन बैंक में पर्याप्त धन न होने के रिमार्क के साथ चेक रामप्रकाश को वापस कर दिए गए। बाद में आरोपी पक्ष ने पैसा ने देने से साफ साफ इंकार कर दिया। आरोप है कि इसी तरह धनीपुर मंडी के अन्य आढ़तियों का पैसा भी दबा रखा है। इसको लेकर वे समय-समय पर आरोपी पर दबाव बनाते हैं। इस मामले में कई मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अपना पैसा वसूलने के लिए धनीपुर मंडी के आढ़ती सबसे पहले आरोपी के कुलदीप विहार स्थित घर पर पहुंचे। वहां पर पैसे वसूलने को लेकर नोकझोंक और वाद विवाद हुआ। इसके बाद जब मंडी के आढ़ती चले गए तो आरोपी पक्ष ज्वालापुरी चौकी पर पहुंच गया। धनीपुर मंडी के आढ़तियों पर घर में तोड़फोड़ करने और घर का सामान चुराकर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पक्ष को भरोसा दिलाया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed