फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

गड्डे एवं जलभराव से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Feb 2021 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
गांधी कॉलोनी में जलभरावसे परेशान लोग नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के संजय गांधी कॉलोनी में रिश्तेदार भी आने से बच रहे हैं। पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे एवं जलभराव से राह चलना मुश्किल हो गया। आक्रोशित कॉलोनी वालों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया। सूचना के बाद वार्ड पार्षद मौके पर पहुंचकर लीकेज ठीक कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 40 के संजय गांधी कॉलोनी में पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। खोदे गए गड्ढे भरे नहीं गए हैं। पाइप लाइन खुदाई के दौरान पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त होने एवं उससे लीकेज होने से सड़क पर जलभराव एवं कीचड़ हो गया है। इसकी वजह से यहां के निवासियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

कॉलोनी में सड़क एवं जलभराव की परेशानी वर्षो से लोग झेल रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं होती। गड्ढे एवं जलभराव से बच्चे गली में खेल नहीं पाते। रिश्तेदार भी आने से बचते हैं। बहुत परेशानी हो रही है। - विजय लक्ष्मी, निवासी संजय गांधी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन के लिए सड़क खोदा गया है। सड़क के कुछ हिस्सों पर जलभराव हो गया है। कॉलोनी से बाहर निकलना मुश्किल है। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर है। नगर निगम से शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती। - विनोद पुढ़ीर, निवासी संजय गांधी कॉलोनी
पाइप लाइन खुदाई के दौरान पुराने कनेक्शन में लीकेज है। उसको ठीक कराने के लिए मजदूर लगा दिए गए हैं। गड्ढे भी जल्दी भरकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है। - अनिल सेंगर, पार्षद, वार्ड नंबर 40

--
संजय गांधी कॉलोनी में पाइप लाइन लीकेज एवं जलभराव की जानकारी नहीं है। मैं अधिकारियों से पता कर रहा हूं। जल्द ही स्थानीय लोगों को समस्या से निजात दिलाया जाएगा। - पंकज रंजन, जल निगम, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed