फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कृष्णांजलि के मंच पर बही देश भक्ति की गंगा

Sun, 07 Feb 2021 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कृष्णाजंलि में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती कलाकर । - फोटो : CITY OFFICE
संस्कार भारती से जुड़े कई कलाकारों ने कृष्णांजलि के मंच पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। मंच पर देशभक्ति की गंगा बही।
विज्ञापन

शुभारंभ एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम संयोजक भुवनेश कुमार वार्ष्णेय ने अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर किया। संचालन जनप्रिय संस्था के अटल कुमार वार्ष्णेय व लोकेश गुप्ता ने किया। आरडी डांस एकेडमी, राष्ट्रीय जूनियर हाई स्कूल, किड्स टुडे, सेंट जॉन्स स्कूल, मीतराज पब्लिक स्कूल, आदर्श जूनियर हाई स्कूल एसएस पब्लिक स्कूल, एसएसडी इंटर कॉलेज आदि के बच्चों ने प्रस्तुति दी।

हनुमान चालीसा पर नृत्य नाटिका आशुतोष, साक्षी व करन ने प्रस्तुत की। जय हो ग्रुप डांस के हर्षित, मुस्कान, सृष्टि, अंशिका, सलोनी, साक्षी व दीक्षा ने देश भक्ति गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। दिव्या ने मनमोहिनी नृत्य कर वाहवाही लूटी। शिवानी ने कान्हा सो जा जरा गीत पर नृत्य किया। तांडव नृत्य पर गुनगुन व मनीषा ने वाहवाही लूटी। इस अवसर पर गौरव राधे, डॉ. मुकेश शर्मा , निधि अग्रवाल, पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed