फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

पाइप लाइन बिछाने के लिए दो महीने पहले खोदी सड़क पर हो रहे हादसे

Sat, 16 Jan 2021 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
पाइप लाइन डालने के बाद उखड़ी सड़क। - फोटो : CITY OFFICE
मेडिकल रोड से सर सैयद नगर की ओर जाने वाली सड़क को दो महीने पहले खोदा गया। नीचे बीएसएनएल की केबल निकलने के बाद खुदाई दूसरी जगह शुरू कर दी गई और पहले जहां सड़क खोदी गई थी वहां मलवा भर दिया गया। अब यह सड़क उसी अवस्था में है। जिससे वहां पर लगातार दुर्घटना हो रही हैं। इस बात को लेकर कांग्रेसियों ने गहरा आक्रोश जताया है और उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंजीनियर आगा यूनुस के नेतृत्व में कांग्रेसी मौके पर पहुंचे और नगर निगम को चेतावनी दी कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा। आगा यूनुस ने बताया मेडिकल रोड से सैयद नगर की ओर जाने वाली सड़क पर पाइप लाइन बिछाने के लिए दो महीने पहले सड़क की खुदाई शुरू की गई। खुदाई से पहले जरूरी जांच प्रक्रिया नहीं की गई। नतीजा यह हुआ कि नीचे केबल निकल आई। इसके बाद आनन-फानन दूसरी जगह खुदाई करके पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया, लेकिन पहले खोदी गई सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया। इससे लगातार दुर्घटना होती रहीं। इसको लेकर जब आक्रोश जताया और विरोध किया गया तो ठेकेदार ने मलवा भर दिया, लेकिन उसकी लेबलिंग नहीं की। उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया। इससे स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मौके पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मोहम्मद सोहेल अख्तर, डॉ. नाहिद, अख्तर, ताहिर, सोहेल, अहमद, आजम, निजाम, नदीम, आसिफ, मुन्ना, आफरीदी, राजू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed