फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

योगी पर विद्यालय प्रबंधक ने की विवादित टिप्पणी

Tue, 12 Jan 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
वित्तविहीन विद्यालय के संगठन के पदाधिकारी ज्ञापन सौंपते - फोटो : CITY OFFICE
माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश महामंत्री और चार विद्यालयों के प्रबंधक नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने यह कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय खुलने की अनुमति न मिलने के संदर्भ में कहा। सोमवार को मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ ने बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया था।
विज्ञापन

इस धरने में नीरज शर्मा ने प्रदेश सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह चाहे जो कर लें, 27 जनवरी से कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार चुनाव करा सकती है, नुमाइश के आयोजन की अनुमति दे सकती है, तो विद्यालय को खोलने में कौन-सी दुश्वारी आ रही है। मेरा विद्यालय अगस्त से खुल रहा, मैंने सरकार का आदेश नहीं माना। मुझे बच्चों को पढ़ाना था, शिक्षकों के रोजी-रोटी का ख्याल था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अनलॉक के बावजूद भी सरकार द्वारा स्कूल न खोले जाने, बिजली के बिलों को माफ करने, स्कूलों को आर्थिक अनुदान देने, बिना ब्याज के ऋण देने, संस्कृत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को मिलने वाला वेतन पुन: देने का आदेश जारी करने सहित आदि मांगें शामिल हैं। इस अवसर पर पवन शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, सीताराम शर्मा, योगेश सारस्वत, जयपाल सिंह, जितेंद्र पचौरी, श्याम प्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा, शांति देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed