{"_id":"5ffb65c08ebc3e340274a6fd","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali253410083","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल के आगमन के पहले शहर को चमकाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल के आगमन के पहले शहर को चमकाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल डॉ. आनंदीबेन पटेल के आगमन के पहले नगर निगम के अधिकारी पूरी फौज के साथ शहर को चमकाने में जुट गए हैं। रविवार को अवकाश के दिन भी नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह एवं अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त सड़क एवं सर्किट हाउस का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते रहे।
12 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यक्रम प्रस्तावित है। रात्रि में सर्किट हाउस में रूकने की संभावना है। इसे देखते हुए नगर निगम के अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। सफाई, पथ प्रकाश और डिवाइडर की रंगाई, पुताई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। राज्यपाल के निर्धारित रूट पर नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। क्वर्सी बाईपास बंबे की बड़ी पोकलेन मशीन से सफाई कराई जा रही है। राज्यपाल के निर्धारित रूट पर सफाई और सड़कों पर पैच वर्क का काम किया जा रहा है। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि सोमवार तक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएगी। क्वार्सी बाईपास स्थित सिंचाई विभाग के नाले की सफाई का कार्य जोनल सफाई अधिकारी महेंद्र सिंह की देखरेख में युद्धस्तर पर जारी है।
राज्यपाल के आगमन के पूर्व उद्यमियों के यहां पहुंचे अधिकारी
अलीगढ़। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तालानगरी स्थित स्पाइडर लॉक फैक्ट्री एवं जनकपुरी स्थित आर्टवेयर कारोबारी के यहां जा सकती है। शनिवार को ही उद्योग एवं अन्य विभाग के अधिकारी उद्यमियों के यहां पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया।
विज्ञापन
शनिवार को जनकपुरी स्थित आर्ट वेयर कारोबारी मोहित गुप्ता के शो रूम पर उद्योग एवं दूसरे विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। शो रूम तक पहुंचने एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। तालानगरी में स्पाइडर लॉक फैक्टरी में भी अधिकारी पहुंचे थे और उसके मालिक राजकुमार अग्रवाल से मिले। तालानगरी में अन्य कई कारखानों में भी अधिकारी पहुंचे थे। संभावना जताई जा रही है कि राज्यपाल यहां के ताला एवं आर्टवेयर कारोबार को देखने कारखानों में पहुंच सकती है।