{"_id":"5fdfa4bd8ebc3e415473d447","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2516480185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे हैं 96 प्रतिशत किराएदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे हैं 96 प्रतिशत किराएदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रह रहे किराएदारों का एसएसपी मुनिराज जी के स्तर से कराए गए सत्यापन में बड़ा खुलासा हुआ है। जिले में 96 प्रतिशत किराएदार ऐसे हैं, जिनका मकान मालिकों ने पुलिस से सत्यापन ही नहीं कराया है। इसको लेकर मकान मालिकों को चेतावनी दी गई है कि वह अपने किराएदारों के पहचान पत्र की छायाप्रति एवं मोबाइल नंबर अवश्य रखें तथा बिना पुलिस सत्यापन के घर में किराएदार न रखें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने बताया कि जनपद में निवास कर रहे किराएदारों के सत्यापन का अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम गठित कर किराएदारों का सत्यापन किया गया। अभियान के क्रम में 1588 किराएदारों को सत्यापन किया गया। इसमें सामने आया कि मकान मालिकों द्वारा 96 प्रतिशत किराएदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया है। 94 प्रतिशत किराएदारों के साथ मकान मालिकों का किराया अनुबंध नहीं कराया गया है। 73 प्रतिशत किराएदारों के पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड आदि) की छायाप्रति मकान मालिकों ने अपने पास जमा नहीं कराई। 44 प्रतिशत किराएदारों के तो फोन नंबर तक मकान मालिकों के पास उपलब्ध नहीं हैं। यहां तक की मकान मालिकों को किराएदारों के परिवार के सदस्यों की संख्या की भी सही जानकारी नहीं है। इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है।