{"_id":"5fc155328ebc3e9b987d8a07","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2497752193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क घूमने पर अब तक 61 हजार का चालान कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क घूमने पर अब तक 61 हजार का चालान कटा
विज्ञापन
कोरोना दिन प्रतिदिन घातक होता जा रहा है। सरकार मास्क और सैनिटाइजर के इस्तेमाल के लिए लगातार जागरूक कर रही है। साथ ही सख्ती भी बरती जा रही है। अब तक बिना मास्क घूमने पर 61229 लोगों का चालान काटकर 6452617 रुपये जुर्माना वसूला गया है। इसके बाद भी लोग लापरवाही के साथ घूम रहे हैं। वहीं, तमाम कोशिशों के बाद भी शादी समारोह में भीड़ कम नहीं हो रही। लोग मैरिज होम्स के भीतर घुसने के बाद दो गज दूरी, मास्क जरूरी का नियम भूल जा रहे हैं।
इंटेलीजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को बनाया जागरूकता के लिए हथियार
शहर के प्रत्येक चौराहे और रामघाट रोड पर लगा इंटेलीजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम कोरोना काल में लोगों को मास्क, सैनिटाइजर सहित दो गज की दूरी बनाए रखने के नियम के प्रति जागरूक करने का हथियार बन गया। कमांड कंट्रोल सेंटर से निगरानी के दौरान जो भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए सड़क पर दिखता है, लाउडस्पीकर के माध्यम से उसे टोका जा रहा है।
जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बिना मास्क घूमने वालों का चालान काटने का उद्देश्य उन्हें सजा देने से ज्यादा जागरूक करना है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। - चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी