{"_id":"5f3f8be08ebc3e3ccd347751","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali241668575","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्वीर महल चौराहे की तरफ गेट बनाने पर एएमयू को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीर महल चौराहे की तरफ गेट बनाने पर एएमयू को नोटिस
विज्ञापन
तस्वीर महल की तरफ गेट के लिए रास्ता बनाने पर नगर निगम द्वार एएमयू को नोटिस दिया गया है।
तस्वीर महल स्थित पोस्ट ऑिफिस की तरफ एएमयू के यूनानी हॉस्पिटल की दीवार लगी है। 15 अगस्त को यूनानी कॉलेज प्रशासन द्वारा तस्वीर महल चौराहे की तरफ रास्ता बना दिया गया है। इससे नगर निगम की भौंहे तन गई है।
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि तस्वीर महल को बेहतर बनाने के लिए काम चल रहा है। एएमयू द्वारा चौराहे की तरफ दीवार तोड़ कर रास्ता बना दिया गया है, जबकि बगल में पहले से गेट मौजूद है। चौराहे पर गेट बनने से दुर्घटना होने का खतरा है। उन्होंने बताया कि एएमयू को नोटिस देकर गेट बंद करने को कहा गया है। ट्रैफिक में दिक्कत होने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं एसएसपी मुनिराज जी को प्रकरण से अवगत करा दिया गया है।