फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

रेलवे स्टेशन के पास दो होटलों में चार नवयुगल रंगरेलियां मनाते पकड़े

Sat, 15 Aug 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जारी हाई अलर्ट के तहत होटलों की चेकिंग करने पहुंची प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन के पास दो होटलों से चार नवयुगलों को रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा। टीम को देख होटल संचालक/स्टाफ सहित नवयुगलों में खलबली मच गई। हालांकि चारों जोड़े बालिग पाए गए। इस पर इनको हिदायत देकर छोड़ दिया गया। साथ ही होटल संचालकों को चेतावनी दी गई कि आगे से इस प्रकार का काम किया तो उनके होटलों का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी संघन चेकिंग की।
विज्ञापन

एसीएम-2 रंजीत सिंह और सीओ तृतीय अनिल समानिया ने बताया कि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था व संदिग्धों की जांच के लिए रेलवे स्टेशन तथा आसपास के होटलों में संघन जांच की गई। रेलवे स्टेशन के पास संचालित दो होटलों में चेकिंग की गई। इनमें एक होटल में एक नव युगल व दूसरे में तीन नव युगल जोड़ों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

सभी के बालिग होने पर इनको हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं, होटल संचालकों को भी कड़ी चेतावनी दी गई है। इनके अलावा प्रथम दृष्टया कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं पाया गया। सीओ एलआईयू तथा स्थानीय थाना पुलिस बल को भी सतर्क किया गया है। टीमों को कोरोना काल में एहतियात के चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की संदिग्धता पर तत्काल संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। इधर, शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भ्रमण पर निकली। चेकिंग दस्ते ने लोगों को शांति पूर्ण तरीके स्वतंत्रता का पर्व मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed