{"_id":"5f1de7338ebc3e63cd62461a","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali239666673","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश के दौराना भागा हिस्ट्रीशीटर, सड़क दुर्घटना में घायल होने पर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबिश के दौराना भागा हिस्ट्रीशीटर, सड़क दुर्घटना में घायल होने पर दबोचा
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर अनिल और पप्पू
- फोटो : CITY OFFICE
जनपद के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में 24 जुलाई को जीआरपी की दबिश के दौरान भागा हिस्ट्रीशीटर सड़क हादसे में घायल होने पर रविवार को धरा गया। दुर्घटना में घायल होने पर हिस्ट्रीशीटर को जनता द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जीआरपी को इसकी भनक लगी तो मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया गया। उसके शरीर पर चोटों के निशान के साथ ही पैर में फ्रैक्चर भी है।
जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि ट्रेनों में अपराध करने वाले कुख्यातों की लिस्ट तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में 24 जुलाई को हिस्ट्रीशीटर अनिल उर्फ पप्पू पुत्र मूगीराम, शहबाजपुर, विजयगढ़, हाल निवासी गंगा नगर. गांधी पार्क के संबंध में सूचना मिली थी कि वह गांव में अपने गांव में ठहरा हुआ है। इस पर थाने से एक टीम उसे दबोचने पहुंची। मगर, उसे किसी प्रकार से इसकी भनक लग गई और वह मौके से फरार हो गया। रविवार को पता लगा कि भागने के दौरान वह एक सड़क हादसा में घायल हो गया है। इस पर शहर व विजयगढ़ के अस्पतालों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
तभी एक मुखबिर से जानकारी मिली कि हिस्ट्रीशीटर को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर जाकर उसकी पहचान करते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक फिलहाल उसका उपचार जारी है। पैर पर कूल्हे में चोट लगी है। शरीर पर अन्य कई जगह भी चोटों के निशान हैं। हिस्ट्रीशीटर पर 28 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से दो चोरी के मुकदमों में वह वांछित था। उपचार के बाद ठीक होने पर उसे जेल भेजा जाएगा।