{"_id":"5f08c1cd8ebc3e63b956e6ba","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2383265168","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ से पटे बाजार, सामाजिक दूरी तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ से पटे बाजार, सामाजिक दूरी तार-तार
विज्ञापन
रेलवे रोड बाजारा में खरीददारी करने के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : CITY OFFICE
दो दिनी लॉकडाउन का एलान होते ही शुक्रवार सुबह से बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। लोगों ने किराना, खाने-पीने का सामान, दूध, दही, सब्जी, फल और जनरल स्टोर पर जमकर खरीददारी की। वहीं, कुछ दुकानदारों ने जरूरी वस्तुओं, पान मसाला, सिगरेट सहित कुछ अन्य खाद्य पदार्थों का स्टॉक डंप कर दिया है। इसको लेकर कुछ दुकानों में दुकानदार और ग्राहकों के बीच बहस भी हुई।
रामघाट रोड पर कुछ दुकानों में ब्रेड और पैक्ड दूध की किल्लत हो गई है। जमालपुर, शाहजमाल, ईदगाह, मेडिकल रोड, अमीरनिशा, दोदपुर, जीवनगढ़, धौर्रामाफी, जमालपुर, ऊपरकोट, रेलवे रोड, दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, नौरंगाबाद, मसूदाबाद, आगरा रोड, मदारगेट, सराफा बाजार, जयगंज, सासनीगेट, मथुरा रोड सहित अधिकांश बाजारों में खरीदारी करने के चक्कर में लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए। इन बाजारों में ई-रिक्शा के कारण भी जाम लगता रहा।
लॉकडाउन उचित कदम : सौरभ
व्यापारी एवं भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने दो दिन के लॉक डाउन के फैसले को सरकार का अच्छा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उसको देखते हुए ये बहुत जरूरी था। इस लॉकडाउन के जिम्मेदार हम खुद हैं। सरकार और प्रशासन बार-बार आगाह कर रहे हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें पर हम वह नहीं कर रहे। हफ्ते में दो से तीन दिन इसी तरह लॉकडाउन रखा जाए तो संक्रमण को रोका जा सकता है।