फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

भाजपाइयों ने फूंका महापौर एवं नगर आयुक्त का पुतला

Wed, 08 Jul 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मेयर का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते भाजपा गांधी नगर मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा विष्णुपुरी मंडल के अध्यक्ष जगदीश महाजन के नेतृत्व में एटा चुंगी चौराहा एवं भाजपा गांधीनगर मंडल के अध्यक्ष मुकेश मदन वार्ष्णेय के नेतृत्व में हाथरस अड्डे तिराहे पर महापौर मो. फुरकान एवं नगर आयुक्त
विज्ञापन

सत्य प्रकाश पटेल का कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका।
मंडल अध्यक्ष जगदीश महाजन ने आरोप लगाया कि बसपा के महापौर मौ. फुरकान अली और अलीगढ़ के नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल की मिली भगत से महानगर भ्रष्टाचार के दल-दल में समाता जा रहा है। स्मार्ट सिटी के नाम पर अधिकारी से लेकर महापौर तक स्मार्ट बन गए और शहर नरक बन गया। उन्होनें कहा कि अधिकारी एवं महापौर केवल खुद को स्मार्ट बनाने में लगे हुए हैं। जनता की परेशानियों से उनको कोई सरोकार नहीं। समस्याओं के निदान में नगर निगम बहुत पीछे है।
विज्ञापन

जगदीश महाजन ने कहा कि नगर निगम द्वारा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर हजारों रुपये का खेल चल रहा है। नगर निगम ने इस कार्य के लिए केवल एक ही लोकवाणी केंद्र को अनुमति दे रखी है। आरोप है कि इस तरह नगर निगम के अधिकारी मिलीभगत कर फर्जी प्रमाण पत्र का कार्य करा कर भ्रष्टाचार को जन्म दे रहे हैं। नगर आयुक्त व महापौर जनता के चुने हुए पार्षद को भी महत्व नहीं दें रहे। शहर के विकास के लिए आए हुए फंड को फर्जी विकास के नाम पर ठिकाने लगाया जा रहा है। प्रदर्शन में वेद प्रकाश सिसोदिया, मुकेश प्रजापति, सुरेन्द्र शर्मा, बबलू शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता व गांधीनगर मंडल के अध्यक्ष मुकेश मदन वार्ष्णेय के नेतृत्व में हाथरस अड्डे तिराहे पर पुतना दहन किया गया। अजय गुप्ता ने कहा की नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। मंडल अध्यक्ष मुकेश मदन वार्ष्णेय ने कहा कि नगर आयुक्त द्वारा प्राइवेट कॉलोनी में अपने चहेतों को खुश करने के लिए कार्य किया जा रहा है, जबकि महानगर में भीषण गर्मी मे लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं। यहां आदर्श भारद्वाज, राहुल उपाध्याय, सुरेश कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

भाजपा नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोप आधारहीन व तथ्यों से परे है। नगर निगम एवं अलीगढ़ स्मार्ट सिटी महानगर के विकास के लिए प्रयत्नशील है। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पहले की व्यवस्था सेंट्रलाइज्ड थी। अब इसे जोन वाइज बांट दिया गया है। सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पर विशेष ध्यान दें ताकि किसी भी नगरवासी को परेशानी न हो। जनता से आग्रह है कि जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन स्वयं आवेदन करें या जोनल अधिकारी से मिलें। किसी बिचौलिये के चक्कर में नहीं पड़े।
- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed