{"_id":"5ef4f0b98ebc3e4330113b00","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali237069130","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 300 से अधिक नमूने लेने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में 300 से अधिक नमूने लेने का निर्देश
विज्ञापन
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए अधिक से अधिक नमूना लेने तथा उसकी जांच रिपोर्ट समय से जारी करने पर अब ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। निर्देश दिया गया है कि एक दिन में 300 से अधिक नमूने लिए जाए। जेएन मेडिकल कॉलेज से सेंपलिंग एवं रिपोर्टिंग से संबंधित कार्य के लिए डॉ. एसपी सिंह को 2 लैब असिस्टेंट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अलीगढ़ मंडल डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कोविड-19 की समीक्षा बैठक की गई। कोविड हेल्प डेस्क का डिस्प्ले सभी इकाईयों पर नहंी होने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। स्पष्ट किया गया कि पब्लिक एवं प्राइवेट चिकित्सालयों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कराना सुनिश्चित किया जाए। सरकारी चिकित्सालयों का दायित्व डॉ. अनुपम भास्कर एवं प्राइवेट चिकित्सालयों का दायित्व वरिष्ठ सहायक प्रदीप चौहान को दिया गया।
जिला क्वालिटी कंसलटेंट ने अवगत कराया कि उन्हें आईएलआई एवं डायलेसिस के मरीजों की सूचना प्राप्त कर उसे राज्य स्तर पर प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। आज 48 प्राइवेट चिकित्सालयों से रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सिर्फ चार हॉस्पिटलों ने सही प्रारूप पर सूचना भेजी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस को निर्देश दिए गए हैं कि वह सस्पेक्टेड केसों की सेम्पलिंग अलग से करा लें तथा प्राथमिकता के आधार पर कराएं, जिससे उनका समय से परिणाम आ सकें। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में डॉ. सतीश कुमार को कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। अपर निदेशक ने पोस्टमार्टम हाउस के डिशेक्शन हॉल में दो एसी लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकरन ने अवगत कराया है कि शहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा ने अपनी विधायक निधि से चिकित्सालयों की मोर्चरी में बॉडी कॉफिन रेफ्रीजरेटर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
--