{"_id":"5ed402f88ebc3e9053290b21","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali235016439","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के बाद भाजपा नेता के भाई की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के बाद भाजपा नेता के भाई की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
देहली गेट निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनका अंतिम संस्कार नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में कर दिया गया। भाजपा नेता एवं परिवार के सदस्य जेएन मेडिकल कॉलेज पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
मृतक के भाई एवं भाजपा नेता ने बताया कि बुखार एवं बेचैनी होने पर बुधवार को उनके भाई को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात में उनकी मृत्यु की सूचना परिजनों को दी गई। कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
परिजन एवं भाजपा नेता संजय शर्मा सहित अन्य लोग डॉक्टरों पर भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। वेंटिलेटर से हटाकर कोविड वार्ड में शिफ्ट करने पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा नेता की मौत के बाद स्थानीय नेताओं में काफी रोष व्यक्त कर रहे हैं। शव मिलने में हो रही देरी से नाराज भाजपा नेता थाने भी गए थे। अभी तक इसकी लिखित में शिकायत नहीं हुई है। पूर्व महापौर शकुंतला भारती, हरिबाबू गुप्ता एवं संजय शर्मा ने दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।