फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

150 तक पहुंचा कोरोना..अभी तक 3500 ने मास्क नहीं पहना

Sat, 30 May 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सांकेतिक फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

लॉकडाउन 4.0 में धीरे-धीरे ही सही बाजार खुल रहे हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जमा हो रही है। इसी क्रम में कोरोना संक्रमण फैलने का क्रम भी जारी है। ऐसे में बाजार खुलने के बाद संक्रमण और ज्यादा फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। शासन ने इसीलिए हर किसी को घर से बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के साथ-साथ सुरक्षा उपायों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगना शुरू हो गया है। बावजूद इसके अपने जिले में 25 मई से लागू इस व्यवस्था में अब तक अब तक 3500 ऐसे लोग मिले हैं, जो बिना मास्क घूमते पाए और उन पर जुर्माना हुआ।
ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर लोग कब सुधरेंगे। क्यों आखिर अपनी और अपनों की जान दांव पर लगा रहे हैं। आखिर क्यों सुरक्षा उपायों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। वैसे यह तो एक बानगी भर है सुरक्षा उपायों के प्रति लापरवाही की। अगर आज मिले 14 केसों की ट्रैवल हिस्ट्री में जांच तो उनमें अधिकांश ऐसे हैं जो कहीं न कहीं संक्रमित होने के लिए उनकी खुद की लापरवाही जिम्मेदार है। इन हालात से लोगों को सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन

-जुर्माना वसूलने में थाना बन्ना देवी और इगलास का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। यहां सर्वाधिक जुर्माना किया गया है। फेस मास्क पहनने वाला व्यक्ति खुद भी संक्रमण से बच सकता है और दूसरों को भी इससे बचा सकता है। जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए इसको लेकर सख्ती यूं ही जारी रहेगी।-मुनिराज जी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

-ये है आज के 14 केसों की हिस्ट्री
लॉकडाउन में कैसे हुआ त्रयोदशी संस्कार, एसपी सिटी को जांच
कोरोना संक्रमित पाए गए महावीरगंज के ब्रांडेड उत्पाद डिस्ट्रीब्यूटर की हिस्ट्री के विषय में पता चला है कि मैरिस रोड के पार्क व्यू अपार्टमेंट में 26 मई को संक्रमित पाए गए बिजली कारोबारी के परिवार से ही हैं। जांच में पता चला है कि करीब एक पखवाड़े पूर्व उनके परिवार में बुजुर्ग की मौत हुई थी, जिसका लोग आमंत्रित किए गए थे। यहां भी कुछ रसूखदार और ओहदेदार लोग आमंत्रित हुए थे। जब तबियत खराब हुई तो निजी लैब में जांच करा ली। इस दौरान यह कितने लोगों के संपर्क में आए होंगे, कुछ अंदाजा नहीं है। पुलिस चौकी के इतने करीब होने के बावजूद यह आयोजन कैसे हो गया। इसे लेकर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने बताया कि इस पूरे मामले में एसपी सिटी को जांच सौंपी गई है। फिलहाल परिवार के 19 सदस्यों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। मरीज को अतरौली भेजा गया है।
तार कारोबारी परिवार में संक्रमण से बैंक तक मची अफरा-तफरी
गूलर रोड के तार कारोबारी भी 26 मई को दिल्ली में संक्रमित घोषित हुए थे। उनके परिवार की एक बहू एक बैंक में सेवारत है। इस परिवार के सभी सात सदस्यों की उसी दिन सैंपलिंग हो गई थी। सैंपलिंग में पूरा परिवर संक्रमित घोषित हुआ है। इस खबर से बैंक में भी अफरा-तफरी है। बैंक स्टाफ में महिला जितने लोगों के संपर्क में आई थी, सभी को क्वारंटीन किया गया है। वहीं सात में से पांच मरीजों को अतरौली भेजा गया है। वहीं दो बेटे पिता के पास दिल्ली में ही आइसोलेट हो गए हैं।
स्कूटी से दिल्ली लौटते समय मिली खबर, सीधे पहुंचा अस्पताल
अतरौली के सराय वली निवासी युवक के पिता तहसील में अधिवक्ता हैं। वह दिल्ली करौल बाग की एक कंपनी में नौकरी करता है। युवक 6 दिन पहले वापस दिल्ली गया था। वहां उसे कुछ दिक्कत हुई तो उसने सर गंगा राम अस्पताल में अपनी जांच कराई। वहां से युवक शुक्रवार सुबह स्कूटी से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसे दिल्ली से फोन पर पॉजिटिव होने की खबर मिली। इस खबर पर वह सीधे अतरौली सीएचसी पहुंचा और वहां जानकारी दी। इस पर युवक को भरती करते हुए परिवार को क्वारंटीन करा दिया गया है।
गुरुग्राम से लौटा मजदूर नलकूप पर था क्वारंटीन
अतरौली के गांव लोहगढ़ का मजदूर गुरुग्राम की फैक्टरी में नौकरी करता था। वह वहां कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आया था। वहां से 26 मई को जब गांव लौटा तो गांव वालों ने विरोध कराते हुए उसे गांव के बाहर नलकूप पर ही क्वारंटीन करा दिया। बाद में उसे छेरत भेज दिया गया। वहां सैंपलिंग में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे अतरौली भेज दिया है और परिवार को गांव में क्वारंटीन करा दिया है।
बुजुर्ग परिवार के 17 लोगों को छेरत में किया क्वारंटीन
जवां के कस्तली गांव के बुजुर्ग बीमारी के चलते जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती थे। वहीं जांच में उन्हें सक्रमित घोषित किया है। इस परिवार के 17 लोगों को छेरत में क्वारंटीन किया गया है।

देर रात एक मेडिकल से और दो दिल्ली से मिली सूचनाएं
सीएमओ कार्यालय के अनुसार देर रात तीन नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक 44 वर्षीय व्यक्ति जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती है और वह संक्रमित पाया गया है। वहीं लोधी विहार सासनी गेट का 50 वर्षीय व्यक्ति बुखार की शिकायत पर दिल्ली गया था और क्वारसी के रामघाट रोड अवंतिका इलाके का 44 वर्षीय व्यक्ति भी दिल्ली गया था, दोनों वहां के अस्पताल में संक्रमित घोषित हुए हैं। उनके विषय में दिल्ली से सूचनाएं प्राप्त हो गई हैं। अब उनकी हिस्ट्री व परिवार की जानकारी जुटाई जा रही है।
कोरोना मीटर
-150 मरीज अब तक पाए गए जिले में
-15 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी,
दिल्ली में मौत)
-66 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
-66 के करीब सक्रिय मरीज अभी हैं शेष
आज संक्रमित मिले मरीज
1-23 वर्षीय युवक कस्बा अतरौली (गंगाराम अस्पताल दिल्ली से रिपोर्ट)
2-52 वर्षीय व्यक्ति महावीर गंज( स्थानीय निजी लैब से रिपोर्ट)।
3-68 वर्षीय व्यक्ति कस्तली।
4-35 वर्षीय व्यक्ति लोहगढ़ अतरौली।
5-37वर्षीय व्यक्ति गूलर रोड।
6-38 वर्षीय व्यक्ति गूलर रोड।
7-38 वर्षीय व्यक्ति गूलर रोड।
8-35 वर्षीय महिला गूलर रोड।
9-59 वर्षीय महिला गूलर रोड।
10-8 वर्षीय बालक गूलर रोड।
11-13 वर्षीय बालिका गूलर रोड।
12-44 वर्षीय व्यक्ति मेडिकल में भरती।
13-50 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली में भरती।
14-44 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली में भरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed