मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन 4.0 में कई रियायतें दी हैं। बुधवार से अलीगढ़, कासगंज, एटा और हाथरस में स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा तयशुदा दिशा निर्देश पर कई बाजार खुल जाएंगे। कंटेनमेंट और हॉटस्पॉट को छोड़ कर अन्य स्थानों पर कामकाज को रफ्तार मिलेगी।
ऐसे में अब लोग खुद और अपने परिजनों को इस जानलेवा बीमारी के संक्रमण से बचाएं तो भविष्य में लॉकडाउन की नौबत नहीं आएगी। इस बीमारी में बचाव ही एक मात्र साधन है। लोग खुद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अपना और अपने परिजनों का बचाव करें। किसी भी हाल में किसी के नजदीकी संपर्क में न आएं। खुद को सोशल डिस्टेंशिंग से बचा कर रखें। अलीगढ़ में बुधवार से कई काम यथावत हो जाएंगे। जिससे औद्योगिक चक्र घूमने लगेगा। इससे प्रवासी मजदूरों को भी काम मिलने में आसानी होगी। हम सभी को अगर लॉकडाउन के बंधन से बचना है तो बीमारी से संयुक्त रूप से लडना होगा। जिससे दोबारा से लॉकडाउन की नौबत ही न आए और ये बीमारी इस मंडल से परास्त हो जाए।