{"_id":"5ec3ecb88ebc3e909f68f3d8","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali234026440","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित क्षेत्र में दवा की थोक दुकानें खोलने के मामले में डीएम ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित क्षेत्र में दवा की थोक दुकानें खोलने के मामले में डीएम ने साधी चुप्पी
विज्ञापन
कोरोना महामारी की वजह से प्रतिबंधित कोतवाली, सासनी गेट व दिल्ली गेट क्षेत्र में पड़ने वाली दवा की थोक दुकानें खोलने के मामले में डीएम ने चुप्पी साध ली है। जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को यह समस्या डीएम के समक्ष रखी थी। हालांकि, डीएम ने थोक की दुकानों से होम डिलीवरी का समय बढ़ाकर दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक कर दिया है।
कोरोना संक्रमण के अधिक मामले सामने आने पर जिलाधिकारी ने कोतवाली, दिल्ली गेट एवं सासनी गेट इलाके में शत-प्रतिशत लॉक डाउन घोषित किया है। इन इलाकों की सभी दुकानों को पूर्णत: बंद रखने के आदेश हैं। दवाओं का थोक मार्केट फफाला बाजार इन तीनों कंटेनमेंट एरिया के बीच में पड़ता है। वर्तमान में करीब डेढ़ सौ दुकानें ऐसी हैं, जो इन कंटेनमेंट एरिया में होने की वजह से बंद पड़ी हैं। इन दुकानों को खुलवाने की मांग को लेकर जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू के नेतृत्व में मंगलवार को डीएम से मुलाकात की। हालांकि डीएम ने इन दुकानों को खोलने के मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी लेकिन थोक की दुकानों से होम डिलीवरी के लिए समय बढ़ा दिया है। अब थोक की दुकानों से दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक होम डिलीवरी दी जा सकेगी।
बताते चलें अब तक दुकानदारों को दोपहर 2 से 5 बजे तक होम डिलीवरी करने की छूट थी। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने बताया कि डीएम ने प्रतिबंधित क्षेत्र में दवा की दुकानें खोलने के मामले में फिलहाल कुछ नहीं कहा है लेकिन भविष्य में ठोस कदम उठाने के संकेत जरूर दिए हैं।