फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अब सासनी गेट क्षेत्र में भी उस्मानपाड़ा की तर्ज पर रैपिड सैंपलिंग

Fri, 15 May 2020 07:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
शहर का दूसरा उस्मानपाड़ा बनते जा रहे सासनी गेट इलाके में अब उस्मानपाड़ा की तर्ज पर रैपिड सैंपलिंग होगी। सराफा कारोबारी की मौत के बाद उसके संपर्क में आए पानी कारोबारी और इसी इलाके के गंभीरपुरा के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत होने के बाद जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इसके लिए प्लान तैयार किया गया है। अलग से पांच मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की टीम आज से सैंपलिंग शुरू करेगी।
विज्ञापन

सासनी गेट थाना क्षेत्र की आगरा रोड एडीए कॉलोनी में रहने वाले रीयल स्टेट कारोबारी व सराफा की मौत के बाद से पूरा प्रशासन हिला हुआ है। सराफ की मौत के दो दिन बाद ही उनके संपर्क में आए मामू भांजा के पानी कारोबारी ने दम तोड़ दिया। इधर, तीसरी मौत गंभीर पुरा के एक 55 साल के व्यक्ति की हो गई। इन तीन मौतों के बाद जिला प्रशासन ने रैपिड सैंपलिंग का प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक पांच मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। घर-घर जाकर रैपिड सैंपलिंग कराई जाएगी। जो भी नया केस सामने आएगा उसे तत्काल उपचार के लिए भेजने के साथ ही उसके परिवार को क्वारंटीन किया जाएगा। बाकी इलाके में सैनिटाइजिंग का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले उस्मानपाड़ा के मीट कारोबारी की मौत के बाद इलाके में रैपिड सैंपलिंग कराई गई थी। इसके बाद वहां से 20 से अधिक संक्रमित लोग सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed