फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

सराफा कारोबारी के बेटों व पत्नी की रिपोर्ट आई क्या ?

Fri, 15 May 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
आगरा रोड़ पर सेनिटाइज करते नगर निगम की टीम। - फोटो : CITY OFFICE
चंद्रशेखर सराफ के दोनो बेटों और बहुओं तथा पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है। उनके परिवारिक संपर्क के 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, इससे जरूर कुछ राहत है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन भर लोग मीडिया हाउस एवं स्वास्थ्य विभाग में फोन कर लोग पूछते रहे कि चंद्रशेखर सराफ के परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट आ गई क्या? देर रात तक चंद्रशेखर सराफ के दोनों बेटों, बहुओं एवं पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट नहीं आई है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सराफा परिवार से जुड़े दस लोगों की रिपोर्ट आई है जो निगेटिव है। बेटों व बहुओं आदि की रिपोर्ट का इंतजार है। उनकी शव यात्रा से लेकर तेरहवीं तक में बहुत से लोग शामिल हुए थे। जिले के दो विधायक, एमएलसी, दो पूर्व महापौर सहित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्र के दिग्गज उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। सबकी निगाह उनके परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट पर टिकी है। लोग दुआ कर रहे हैं कि चंद्रशेखर सराफ के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आए ताकि लोग संकट से बच जाए।
विज्ञापन

सर्रांफ के घर जाने वाले लोग होने लगे क्वारंटीन
अलीगढ़। चंद्रशेखर सराफ के घर जाने वाले लोग स्वेच्छा से क्वारंटीन होने लगे हैं। यह भी तय है कि यदि लोग क्वारंटीन नहीं हुए तो प्रशासन द्वारा निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन हुआ था। लॉकडाउन को देखते हुए मुख्यमंत्री अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे। चंद्रशेखर सराफ की माता के निधन एवं उसमें लोगों के शामिल होने की घटना के बाद शहर में इस बात की खूब चर्चा है। स्थिति को गंभीरता को देखते हुए हाई प्रोफाइल लोग खुद क्वारंटीन होने लगे हैं। पूर्व महापौर शकुंतला भारती बुधवार को ही होम क्वारंटीन की घोषणा कर चुकी हैं। नगर निगम के चीफ इंजीनियर भी होम क्वारंटीन हैं। शहर क्षेत्र के विधायक संजीव राजा ने बताया कि लॉकडाउन में वह नियमों का पालन कर रहे हैं और घर में ही है। हालांकि उन्होंने क्वारंटीन होने से इंकार किया। चर्चा है कि शेखर सराफ के घर गए कुछ बड़े लोग स्वेच्छा से होम क्वारंटीन हो सकते हैं। वहीं कुछ लोग परिजनों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
200 से अधिक नमूने लिए गए
अलीगढ़। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को 200 से अधिक नमूने लिए गए। इसमें से 100 से अधिक नमूने तो बाहर से आए श्रमिकों के हैं। इसके अतिरिक्त मामू भांजा एवं मानिक चौक के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों के लिए गए हैं। जेल के कैदियों के भी कुछ नमूने लिए गए हैं।

संघ पदाधिकारी के संपर्क में आए 40 लोग
कोरोना वायरस की चपेट में आए 61 वर्षीय मानिक चौक निवासी संघ पदाधिकारी की संपर्क हिस्ट्री निकालने पर जिला प्रशासन को 40 लोगों की सूची प्राप्त हुई है। इधर, पानी कारोबारी निवासी मामू भांजा के कारोबार के चलते उनके संपर्क वालों की लिस्ट काफी लंबी है। अभी तक करीब 150 ऐेसे लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके घर में कारोबारी के यहां से मिनरल वाटर की बोतलें सप्लाई होती हैं। जिला प्रशासन ने इन सभी की भी रैंडम सैंपलिंग कराने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed